आईफोन हो या एंड्रॉइड, हर किसी को एक समय के बाद बैटरी ड्रेन का सामना करना पड़ता है। हालांकि, iPhone यूजर्स के लिए यह एक बड़ी समस्या है। अक्सर उन्हें अपने साथ पावर बैंक या चार्जर लेकर घूमना पड़ता है, क्योंकि अक्सर आधे दिन में ही उनके डिवाइस की बैटरी पूरी तरह ड्रेन हो जाती है। आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए हम 3 ऐसी ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप अपने आईफोन की बैटरी को 50% तक बूस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ सेटिंग्स को चेंज करने की जरूरत होगी। आइए इन ट्रिक्स के बारे में जानते हैं।
बैकग्राउंड ऐप्स रिफ्रेश को करें बंद
iPhone में कई ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, जिससे बैटरी तेजी से खत्म होती है। ऐसे में आप इसे एक सेटिंग से बंद कर सकते हैं।
- सबसे पहले सेटिंग्स ऑप्शन में जाएं।
- फिर जनरल ऑप्शन में जाएं।
- अब बैकग्राउंड ऐप्स रिफ्रेश पर क्लिक करें।
- इसके बाद इसके टॉगल को ऑफ कर दें।
क्या होगा नुकसान: बता दें कि कुछ ऐप्स, जैसे मैप्स और हेल्थ ट्रैकिंग ऐप्स, बैकग्राउंड में डेटा प्रोसेस करते हैं। इन्हें बंद करने से इनकी फंक्शनालिटी प्रभावित हो सकती है।
Siri की ये सेटिंग करें ऑफ
जब आपके फोन की बैटरी तेजी से ड्रेन हो रही हो तो आप Siri की कुछ सेटिंग को ऑफ कर सकते हैं।
- सबसे पहले सेटिंग ऑप्शन में जाएं।
- अब Siri & Search ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप Allow Notification, Show in App Library, Show When Sharing और Show When Listening ऑप्शन के लिए टॉगल ऑफ कर दें।
इससे iPhone कम पावर खपत करेगा और बैटरी ज्यादा समय तक चलेगी। हालांकि, इससे आपको नोटिफिकेशन्स नहीं मिलेंगे।
मोशन सेटिंग को करें चेंज
आईफोन में मोशन सेटिंग को चेंज करने से भी आप अपनी बैटरी सेव कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको सेटिंग ऑप्शन में जाना होगा।
- अब Accessibility ऑप्शन में जाएं।
- यहां आपको Motion का विकल्प दिखाई देगा।
- इस ऑप्शन में Turn On Reduce Motion का टॉगल ऑन कर दें।
इन सेटिंग्स को मैनेज करके आप आसानी से अपने आईफोन की बैटरी को 50% तक बूस्ट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- लूट लो! 35,000 रुपये तक कम हो जाएगी Samsung Galaxy S25; यहां चेक करें Deals
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
17 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
19 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
21 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
22 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines