iOS 18 New Features 2025: एप्पल ने पिछले कुछ महीनों में iPhone के लिए कई नए फीचर्स को रोल आउट किया है, जिसमें सबसे बड़ा अपडेट iOS 18 का रहा। इसके बाद कंपनी ने iOS 18.1 और हाल ही में iOS 18.2 को रोल आउट किया। वहीं, अब जल्द ही एक और बड़ा अपडेट आने वाला है जिसमें कुछ नए फीचर्स को iPhone में ऐड किया जाएगा। चलिए जानें 2025 में नए iOS फीचर, जिनके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। आइये जानें…
Siri में तीन बड़े अपग्रेड
Apple का कहना है कि Siri अब एक नए Era में पहुंच गया है। iOS 18.1 में Siri का नया डिजाइन और iOS 18.2 में ChatGPT को इसमें जोड़ा गया, लेकिन अभी तक के सबसे बड़े बदलाव इस अप्रैल में iOS 18.4 में आने वाले हैं। जिससे Siri को तीन बड़े अपग्रेड मिलेंगे…
नए ऐप एक्शन: एप्पल का कहना है कि Siri एप्पल ऐप में सैकड़ों नए एक्शन कर पाएगा, बिना उन ऐप को ओपन किए। एप्पल थर्ड-पार्टी ऐप में भी यही सुविधा लाएगा।
पर्सनल कॉन्टेक्स्ट नॉलेज: एक Real-life असिस्टेंट की तरह, आप Siri से और भी बेहतर जवाब ले सकेंगे।
ऑनस्क्रीन अवेयरनेस: सीरी को पता होगा कि आपके डिस्प्ले पर क्या चल रहा है, इसलिए आप आसानी से उसे जो कुछ भी देख रहे हैं उस पर बेहतर जानकारी ले सकते हैं। ये काम ChatGPT सपोर्ट के साथ संभव होगा।
ये भी पढ़ें : आधे दाम में खरीदें फुली ऑटोमेटिक Washing Machine, ठंडे पानी में नहीं डालना पड़ेगा हाथ; सूखकर निकलेंगे कपड़े
प्रायोरिटी नोटिफिकेशन्स
Apple इंटेलिजेंस के साथ कंपनी एक खास सुविधा ला रही है, जिससे आपका कोई भी इम्पोर्टेन्ट मैसेज मिस नहीं होगा। Apple का कहना है कि प्रायोरिटी नोटिफिकेशन्स स्टैक के टॉप पर दिखाई देगा, जिससे आपको एक नजर में पता चल जाएगा कि किस पर ध्यान देना है। इसलिए आप उन्हें तेजी से देख सकते हैं। यानी आपके पार्टनर का अब एक भी मैसेज मिस नहीं होगा।
नया बिल्ट-इन इमोजी
जेनमोजी अब आपको अपनी पसंद का कोई भी इमोजी बनाने की सुविधा देता है, लेकिन एप्पल अपने iPhone इमोजी कीबोर्ड में नए बिल्ट-इन इमोजी जोड़ना जा रहा है। नए इमोजी iOS 18.3 या 18.4 में आने की उम्मीद है और इनमें आंखों के नीचे बैग वाला चेहरा, फिंगरप्रिंट, बिना पत्तों का पेड़, सब्जी समेत काफी नए इमोजी शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
3 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
5 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
7 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
20 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines