Apple की नई सीरीज का हर कोई इंतजार कर रहा है. कंपनी ने अभी iPhone 18 सीरीज की लॉन्च डेट का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है लेकिन कंपनी के पुराने लॉन्च पैटर्न को देखते हुए ये सीरीज सिंतबर में दस्तक दे सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके 7-9 सिंतबर या सिंतबर के दूसरे वीक में लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में इस में कई नए अपडेट्स और बदलाव यूजर्स को मिलने वाले हैं आइए जानते हैं उनकी डिटेल्स.
नई सीरीज में मिल सकते हैं ये बड़े अपडेट्स
1. पहले से बड़ी होगी बैटरी
iPhone 18 Pro Max में मौजूदा मॉडल की तुलना में करीब 10 प्रतिशत बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक eSIM वर्जन में बैटरी क्षमता 5,425mAh से 5,567mAh के बीच हो सकती है. Pro मॉडल्स में भी बैटरी अपग्रेड मिलने की बात कही जा रही है.
2. मिलेगा नया A20 Pro चिप
iPhone 18 Pro में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है. इसे TSMC की 2nm टेक्नोलॉजी पर बनाए जाने की उम्मीद है 3nm से 2nm पर जाने से परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है.
3. कैमरे में मिलेगा वेरिएबल अपर्चर
फोन के 48एमपी फ्यूजन मेन कैमरे में वेरिएबल अपर्चर मिलने की चर्चा है. इससे लेंस में जाने वाली रोशन को कंट्रोल किया जा सकेगा. इसका फायदा लो लाइट फोटो, पोट्रेट और डेप्थ इफेक्ट में मिल सकता है.
ये भी पढ़ें-पॉलिथीन में फोन रखना कितना सही? बारिश में आपकी एक गलती ऐसे कर सकती है मोबाइल खराब
4. टेलीफोटो कैमरा होगा बेहतर
Pro मॉडल के टेलीफोटो कैमरे में भी सुधार की उम्मीद है. इसमें ज्यादा चोड़ा अपर्चर मिल सकता है. जिससे कम रोशनी में फोटो और जून शॉट्स बेहतर हो सकते हैं. यह कैमरा Pro मॉडल्स तक ही सीमित रहने की संभावना है.
5. छोटा हो सकता है Dynamic Island
Apple Dynamic Island को छोटा करने पर काम कर रहा है. फेस आईडी के फ्लड इल्यूमिनेटर को डिस्प्ले के नीचे ले जाने से स्क्रीन के ऊपर हिस्से में कम जगह घिरेगी और कटआउट छोटा नजर आ सकता है.
6. LTPO+ डिस्प्ले की तैयारी
iPhone 18 Pro और Pro Max में 6.3 और 6.9 इंच की स्क्रीन बरकरार रह सकती है. हालांकि इनमें LTPO+ डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है, जिससे बेहतर पावर एफिशिएंसी के साथ ProMotion रिफ्रेश रेट मिल सकता है.
7. नया C2 मॉडेम और बेहतर 5G
कंपनी अपने तीसरी जनरेश के इन हाउस C2 मॉडेम पर काम कर रहा है. इससे 5जी स्पीड, सिग्नल और पाव एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है. सैटेलाइट बेस्ड 5जी सामान्य नेटवर्क या वाई-फाई के बाहर भी इंटरनेट एक्सेस मिलने की चर्चा है.
8. N2 वायरलेस चिप होगी शामिल
iPhone 18 Pro में नया N2 वायरलेस चिप भी मिल सकता है. ये मौजूदा N1 चिप की जगह लेगा. इससे वायरलेस कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है. हालांकि इसके सटीक फायदे अभी साफ नहीं है.
ये भी पढ़ें- 120W के फास्ट चार्जर से 18W वाले फोन को चार्ज करना सुरक्षित है? जानें बैटरी खराब होगी या नहीं
9. नए रंग और क्लीनर डिजाइन
Apple iPhone 17 Pro का डिजाइन बरकरार रखते हुए नए रंग पेश कर सकता है. इनमें Dark Cherry, Light Blue, Dark Gray और Silver शामिल हो सकते हैं. MagSafe के आसपास Ceramic Shield एरिया में बदलाव से फोन का रियर ज्यादा क्लीन दिख सकता है.
10. Camera Control बटन में बदलाव
इस बार कैमरा कंट्रोल बटन को भी बदला जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इसमें टच सेंसिटिविटी और हैप्टिक फीटबैक हटा सकता है और इसे सिर्फ प्रेशर बेस्ड कंट्रोल तर लिमिट कर सकता है.
भारत में इतनी हो सकती है कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत मौजूदा मॉडल से 20,000 रुपये तक ज्यादा हो सकती है. अमेरिका में 200 से 300 डॉलर तक बढ़ोतरी की चर्चा है. भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1,54,900 रुपये हो सकती है.
ये भी पढ़ें- iPhone 18 के लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro Max पर धांसू डील, Flipkart पर इतना सस्ता मिल रहा फोन
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
8 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines