Apple की लेटेस्ट iPhone 18 Pro सीरीज की पहली सेल कल यानी 18 सितंबर से हो रही है. इस सीरीज के दोनों मॉडल iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को खरीदने के लिए ग्राहक Apple के ऑफिशियल पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं या स्टोर पर जाकर इसे लें सकते हैं. खास बात यह है कि नए iPhone को खरीदते समय बैंक ऑफर और पुराने फोन के एक्सचेंज का फायदा उठाकर कीमत को कुछ कम किया जा सकता है. ऐसे में अगर आप iPhone 18 Pro सीरीज खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कीमत से लेकर ऑफर तक की पूरी जानकारी जानना जरूरी है.
iPhone 18 Pro की कीमत कितनी है?
iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है. इस कीमत में 256GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है. वहीं, इसका सबसे ज्यादा स्टोरेज वाला वेरिएंट 2TB का है, जिसकी कीमत 3,14,900 रुपये रखी गई है.
iPhone 18 Pro Max का कितना है दाम?
iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है. इसके बेस मॉडल में 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. वहीं, 2TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 3,29,900 रुपये है.
कैसे सस्ते में खरीद सकते हैं नया iPhone
iPhone 18 Pro सीरीज खरीदते समय ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए इंस्टैंट कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं. इस ऑफर के तहत 7,000 रुपये तक का इंस्टैंट कैशबैक मिल सकता है. हालांकि, ऑफर का फायदा संबंधित बैंक कार्ड और लागू शर्तों पर निर्भर करेगा.
81,500 रुपये तक एक्सचेंज फायदा
अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज करके नए iPhone की कीमत कम की जा सकती है. Apple के ऑफिशियल स्टोर पर पुराने फोन की कीमत उसके मॉडल और कंडीशन के हिसाब से तय होगी. जानकारी के मुताबिक, एक्सचेंज पर 21,000 रुपये से लेकर 81,500 रुपये तक का क्रेडिट मिल सकता है.
6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन
एक साथ पूरी रकम खर्च नहीं करना चाहते हैं तो iPhone 18 Pro के लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है. ग्राहक छह महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का फायदा उठा सकते हैं. iPhone 18 Pro के लिए EMI करीब 26,316 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है. इससे फोन की कीमत को कुछ महीनों में किस्तों के जरिए चुकाया जा सकता है.
खरीदते समय इन बातें का रखें ध्यान
iPhone 18 Pro सीरीज की पहली सेल 18 सितंबर से शुरू हो रही है. यानी ग्राहक कल से iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दोनों मॉडल खरीद सकते हैं. फोन को Apple के ऑफिशियल पोर्टल के अलावा इसके आधिकारिक स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा.
- लॉन्च के पहले ही दिन स्टोर्स पर भारी भीड़ होती है और स्टॉक बहुत जल्दी खत्म हो जाता है. जैसे iPhone 18 Pro Max और नए कलर्स (जैसे Burgundy) की ऑफलाइन डिमांड बहुत ज्यादा है.
- अगर आपने 12 सितंबर को प्री-ऑर्डर करते समय Store Pickup का ऑप्शन सिलेक्ट किया था, तो आपको अलॉट किए गए टाइम स्लॉट पर फोन मिल जाएगा.
- यदि आप बिना प्री-बुकिंग के सीधे स्टोर से फोन खरीदना चाहते हैं, तो सुबह स्टोर खुलने के समय ही चले जाएं ताकि स्टॉक मिलने की संभावना ज्यादा रहे.
iPhone Duo की सेल कब होगी?
Apple ने अपनी पहली फोल्डेबल डिवाइस iPhone Duo भी पेश की है. इसकी बिक्री iPhone 18 Pro सीरीज के बाद शुरू होगी. iPhone Duo की पहली सेल 23 सितंबर से शुरू होगी. इसकी कीमत करीब 2.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत करीब 4.5 लाख रुपये है.
ये भी पढे़ं- iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत की डिटेल
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 hr agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
3 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
4 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
6 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Apple
First published on:
Know More: Editorial Guidelines