Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आज बड़ा दिन है. कंपनी भारत में आय यानी 12 सितंबर से दोनों नए iPhone मॉडल्स का प्री-ऑर्डर शुरू करने जा रही है. खास बात ये है कि बुकिंग शाम 5.30 बजे से शुरू होगी. वहीं दोनों फोन की बिक्री 18 सिंतबर से शुरू होगी. Apple ने इस बार iPhone 18 Pro सीरीज के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo भी पेश किया है, लेकिन उसके लिए ग्राहकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा.
iPhone 18 Pro और Pro Max की बुकिंग कितने बजे शुरू होगी?
भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के प्री-ऑर्डर आज 12 सितंबर को शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे. Apple ने कंफर्म किया है कि दोनों फोन 18 सितंबर से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे.
iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है, जबकि iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये रखी गई है. दोनों मॉडल्स में 256GB से लेकर 2TB तक के स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे.
iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत
किन रंगों में मिलेंगे नए iPhone?
Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को चार कलर ऑप्शन में पेश किया है. इनमें Black, Silver, Glacier और नया Burgundy कलर शामिल है. ऐसे में इस बार Burgundy कलर उन ग्राहकों के लिए खास आकर्षण हो सकता है जो कुछ अलग शेड वाला iPhone लेना चाहते हैं.
प्री-ऑर्डर पर क्या मिलेंगे ऑफर्स?
Apple ने नए iPhone मॉडल्स पर बैंक ऑफर, EMI और एक्सचेंज का विकल्प भी दिया है. उपलब्ध ऑफर्स में शामिल हैं-
- American Express, Axis Bank और ICICI Bank कार्ड पर इंस्टेंट कैशबैक.
- iPhone 18 Pro के लिए 6 महीने की No Cost EMI 26,316 रुपये प्रति महीने से शुरू होगी.
- iPhone 18 Pro Max की No Cost EMI 28,817 रुपये प्रति महीने से शुरू होगी.
- EMI में इंस्टेंट कैशबैक भी शामिल है.
- iPhone 13 या उसके बाद के मॉडल को एक्सचेंज करने पर 21,000 रुपये से 81,500 रुपये तक का क्रेडिट मिल सकता है.
iPhone 18 Pro को कहां से कर सकते हैं प्री-ऑर्डर?
ग्राहक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को Apple के ऑनलाइन स्टोरी और Apple Store ऐप के जरिए प्री-ऑर्डर कर सकेंगे. इसके अलावा कंपनी के प्रमुख रिटेल और ई-कॉमर्स पार्टनर्स के जरिए भी फोन की बुकिंग की जा सकेगी.
वहीं Amazon, Flipkart, Lotus Electronics और Vijay Sales से भी ये फोन बुक किए जा सकते हैं. ऑफलाइन खरीदारी पसंद करने वाले ग्राहक Apple Store और दूसरे अधिकृत रिटेलर्स पर भी उपलब्धता चेक कर सकते हैं.
iPhone 18 Pro की प्री-बुकिंग कैसे करें?
अगर आप आज ही फोन बुक करने वाले हैं तो 5.30 बजे से पहले अपना मॉडल, कलर और स्टोरेज तय कर लेना बेहतर होगा. प्री-ऑर्डर की सामान्य प्रक्रिया इस तरह होगी-
- Apple के ऑनलाइन स्टोर या अपनी पसंद के रिटेलर की वेबसाइट पर जाएं.
- iPhone 18 Pro या iPhone 18 Pro Max चुनें.
- अपनी पसंद का कलर और स्टोरेज वेरिएंट चुनें.
- पेमेंट, कैशबैक, EMI और एक्सचेंज ऑप्शन चेक करें.
- डिलीवरी से जुड़ी जरूरी जानकारी दर्ज करें.
- पेमेंट पूरा करें या संबंधित रिटेलर की प्री-ऑर्डर प्रक्रिया पूरी करें.
iPhone Duo की बुकिंग के लिए कब तक करना होगा इंतजार?
Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo भी लॉन्च किया है. हालांकि iPhone Duo आज शुरू होने वाली प्री-ऑप्डर विंडो का हिस्सा नहीं है. Apple के मुताबिक, भारत में iPhone Duo के प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे. इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी. भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है.
यानी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max खरीदने वालों को इसी महीने फोन मिल जाएगा, जबकि Apple का पहला फोल्डेबल iPhone खरीदने वालों को अक्टूबर तक इंतजार करना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च, जानें कब शुरू होगी प्री-बुकिंग और बिक्री समेत बाकी जानकारी
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines