iPhone 18 Pro Max खरीदना है और स्टोर भी नहीं जान चाहते तो अब आप इसे 10 मिनट में ऑर्डर करके मंगवा सकते हैं. Blinkit और Zepto जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कई शहरों में ये सुविधा दे रह हैं. हालांकि, यह सुविधा हर शहर और हर पिन कोड में उपलब्ध नहीं है. ऐसे में अगर आप भी नया iPhone खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो ऑर्डर करने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लेना बेहतर है.
Blinkit और Zepto पर मिल रहा iPhone
क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल आमतौर पर लोग किराने का सामान, दवाइयां या रोजमर्रा की जरूरत का सामान मंगाने के लिए करते हैं. अब इन प्लेटफॉर्म पर महंगे स्मार्टफोन भी उपलब्ध हैं. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को भी कुछ जगहों पर Blinkit और Zepto के जरिए खरीदा जा सकता है. इससे उन ग्राहकों के पास फोन खरीदने का एक और विकल्प जुड़ गया है, जिन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना है. वो संबंधित प्लेफॉर्म ये फोन ऑर्डर कर सकते हैं. हालांकि, डिलीवरी का वास्तविक समय स्टॉक, लोकेशन और उस समय की उपलब्धता पर निर्भर करेगा.
हर मॉडल और कलर मिलना जरूरी नहीं
क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर iPhone 18 Pro Max उपलब्ध होने का मतलब यह नहीं है कि हर स्टोरेज वेरिएंट और कलर हमेशा स्टॉक में रहेगा. किसी ग्राहक को 256GB मॉडल चाहिए हो सकता है, तो कोई 512GB या 1TB वाला वेरिएंट खरीदना चाहता है. इसी तरह पसंद के कलर को लेकर भी लोगों की अपनी पसंद होती है. ऐसे में हो सकता है कि आपका पसंदीदा मॉडल उस समय उपलब्ध न हो या स्टॉक जल्दी खत्म हो जाए.
हर शहर में नहीं मिलेगी डिलीवरी
Blinkit और Zepto की क्विक डिलीवरी सुविधा हर शहर और हर पिन कोड तक नहीं पहुंची है. iPhone 18 Pro Max की डिलीवरी भी कुछ चुनिंदा शहरों और इलाकों तक सीमित हो सकती है. अगर आपके इलाके में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो आप क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से फोन ऑर्डर नहीं कर पाएंगे. ऐसी स्थिति में Apple Store या किसी रजिस्टर्ड रिटेल स्टोर से फोन खरीदना विकल्प हो सकता है.
किन शहरों में मिल रही सुविधा
फिलहाल ये कंपनियां चुनिंदा शहरों में iPhone 18 Pro की करीब 10 मिनट में डिलीवरी कर रही है. जैसे दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे ,कोलकाता, अहमदाबाद जैसे शहरों में ये सुविधा मिल रही है. हालांकि आप इन प्लेटफॉर्म पर पिन कोड डालकर चेक कर सकते हैं ये आपके एरिया में अवेलेबल है कि नहीं.
फिर Apple Store के बाहर क्यों दिख रही लाइन?
जब iPhone घर बैठे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मंगाया जा सकता है, तो फिर कुछ लोग Apple Store के बाहर लाइन में क्यों खड़े होते हैं? इसकी एक वजह यह है कि हर ग्राहक की जरूरत अलग होती है. किसी को खास स्टोरेज या कलर चाहिए, किसी को एक्सचेंज और फाइनेंस के विकल्प देखने हैं, जबकि कुछ लोग फोन खरीदने से पहले स्टोर पर जाकर उसे खुद देखना और खरीदारी का अनुभव लेना पसंद करते हैं.
ये भी पढे़ं- iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत की डिटेल
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
4 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
7 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
8 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
21 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines