iPhone 18 leaks: iPhone 18 के लॉन्च में अभी समय है, लेकिन इससे जुड़ी लीक और रिपोर्ट्स अभी से चर्चा में हैं. इस बार जो जानकारी सामने आई है, वह खासतौर पर कैमरा और कलर ऑप्शन को लेकर है. अगर ये दावे सही साबित होते हैं, तो अगला iPhone फोटोग्राफी और डिजाइन दोनों मामलों में बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है.
कैमरे में होगा बड़ा बदलाव
रिपोर्ट के मुताबिक ETNews (via MacRumors) ने दावा किया है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में इस बार वेरिएबल अपर्चर कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है. अभी तक iPhone में फिक्स्ड अपर्चर होता है, यानी लेंस एक ही तरह से खुला रहता है.
इस नए फीचर की मदद से कैमरा लाइट के हिसाब से खुद को एडजस्ट कर पाएगा. कम रोशनी में ज्यादा लाइट अंदर आएगी और तेज रोशनी में लेंस खुद को थोड़ा बंद कर लेगा. इससे फोटो क्वालिटी और कंट्रोल दोनों बेहतर हो सकते हैं.
एनालिस्ट ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी
मशहूर Apple एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने भी पहले ही कहा था कि कंपनी iPhone 18 में वेरिएबल अपर्चर टेक्नोलॉजी ला सकती है. उन्होंने 2024 में ही इस फीचर को लेकर संकेत दिए थे, जिससे इन लीक को और मजबूती मिलती है.
आ सकते हैं नए कलर ऑप्शन
कलर्स को लेकर Macworld की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बार iPhone 18 Pro का मेन कलर Dark Cherry हो सकता है, जो एक गहरा लाल शेड होगा. यह iPhone 17 Pro के Cosmic Orange को रिप्लेस कर सकता है.
अन्य कलर ऑप्शन में क्या हो सकता है शामिल
रिपोर्ट्स के अनुसार, लाइट ब्लू, डार्क ग्रे और सिल्वर जैसे रंग भी इस बार देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, एक लीक में यह भी कहा गया है कि कंपनी ब्लैक कलर को हटा सकती है, जो कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आएगा.
सितंबर में होगा असली खुलासा
फिलहाल ये सभी जानकारी लीक और रिपोर्ट्स पर बेस्ड है. असली तस्वीर सितंबर में सामने आएगी, जब Apple आधिकारिक तौर पर iPhone 18 सीरीज को लॉन्च करेगा. तब तक यूजर्स इन नए फीचर्स को लेकर उत्साहित रह सकते हैं.
ये भी पढ़ें- WhatsApp यूजर्स की हुई मौज! अब नहीं आएंगे बेकार प्रमोशनल मैसेज, आ रहा ये धांसू फीचर
संबंधित खबरें
ChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
22 mins agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
2 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
3 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
6 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
23 hrs agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoक्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines