स्मार्टफोन की दुनिया की दिग्गज कंपनी एप्पल ने बुधवार, 09 सितंबर को अपने आईफोन की अगली सीरीज iPhone18 से पर्दा उठा दिया है. iPhone लवर्स के लिए आज बड़ा दिन है, क्योंकि एप्पल ने ग्रहकों की बजट का ध्यान रखते हुए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमतें निर्धारित की है. एप्पल इवेंट 2026 में कंपनी ने आईफोन 18 सीरीज के फीचर्स का खुलासा करने के साथ ही, फोन के रंग और कीमतों से भी पर्दा उठा दिया है. एप्पल ने iPhone 18 Pro की कीमत 1199 डॉलर और iPhone 18 Pro Max की कीमत 1299 डॉलर रखी है.
कैमरे में आया बड़ा बदलाव
भारत रुपये में बात करें तो iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1,39,900 रुपये और Pro Max की कीमत लगभग 1,59,900 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है. iPhone 18 Pro सीरीज में फोटोग्राफी को लेकर इस बार बड़ा अपग्रेड देखने को मिला है. दोनों फोन में नया 48 मेगापिक्सल फ्यूजन मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर तकनीक शामिल है. इसके जरिए कैमरा रोशनी और डेप्थ के हिसाब से अपर्चर को बदल सकता है. कम रोशनी में बेहतर तस्वीरों के लिए लेंस को f/1.48 तक खोला जा सकता है. प्रो यूजर्स के लिए कैमरा ऐप में Pro Controls भी दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की क्या है खासियतें? Apple ने किया खुलासा
A20 Pro चिप से लैस होंगे फोन
परफॉर्मेंस के लिए iPhone 18 Pro और Pro Max में नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है. इसके अलावा दोनों मॉडल में Apple की N1 वायरलेस चिप मिलेगी, जो Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और Thread कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगी. कंपनी ने सेल्युलर कनेक्टिविटी के लिए अपना C2 5G मॉडेम भी पेश किया है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन iOS 27 पर काम करेंगे और इनमें नई AI वाली एडवांस सिरी भी देखने को मिलेगी.
बैटरी में भी बड़ा अपग्रेड
बैटरी बैकअप के मामले में भी कंपनी ने बड़ा दावा किया है. iPhone 18 Pro करीब 36 घंटे और iPhone 18 Pro Max करीब 45 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का बैटरी सपोर्ट दिया गया है. दोनों मॉडल 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होंगे. फोन की प्री-ऑर्डर 12 सितंबर 2026 से शुरू होंगे, जबकि बिक्री 18 सितंबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है.
यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro सीरीज में 30 घंटे का बैटरी बैकअप, 15 मिनट में 50% चार्ज; फोन को ठंडा रखेगा नेक्स्ट जेन वेपर चैंबर
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines