iPhone 17e Leak: Apple अपने अफॉर्डेबल iPhone सेगमेंट को और मजबूत करने की तैयारी में है. आने वाला iPhone 17e इस बार सिर्फ मामूली अपग्रेड नहीं, बल्कि डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों के मामले में बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है. चीन से सामने आए नए लीक संकेत देते हैं कि Apple इस मॉडल को ज्यादा प्रीमियम लुक देने के साथ-साथ दमदार परफॉर्मेंस भी ऑफर कर सकता है, वो भी किफायती कीमत की रणनीति बनाए रखते हुए.
डिजाइन में दिखेगा बड़ा बदलाव
Weibo पर टिप्स्टर Smart Pikachu के मुताबिक, iPhone 17e के फ्रंट डिजाइन में Apple बड़ा बदलाव कर सकता है. अब तक iPhone 16e में कंपनी ने पुराना नॉच डिजाइन दिया था, जो iPhone 13 और iPhone 14 जैसे पुराने मॉडल्स की याद दिलाता था. लेकिन नए iPhone 17e में नॉच हटाकर पिल-शेप Dynamic Island दिए जाने की तैयारी चल रही है. अगर यह बदलाव होता है, तो iPhone 17e देखने में काफी हद तक Apple के नए प्रीमियम iPhones जैसा नजर आएगा.
Dynamic Island से मिलेगा प्रीमियम फील
Dynamic Island मिलने से यूजर्स को लाइव एक्टिविटीज, नोटिफिकेशन और सिस्टम अलर्ट्स पहले से ज्यादा इंटरैक्टिव तरीके से देखने को मिलेंगे. यही फीचर अब तक सिर्फ महंगे iPhone मॉडल्स तक सीमित था. ऐसे में अगर Apple इसे ‘e’ सीरीज में लाता है, तो यह इस सेगमेंट के लिए बड़ा अपग्रेड माना जाएगा और यूजर्स को प्रीमियम एक्सपीरियंस मिलेगा.
परफॉर्मेंस में भी होगा सुधार
लीक के मुताबिक, iPhone 17e में Apple का आने वाला A19 चिपसेट दिया जा सकता है. हालांकि यह इसका डाउनक्लॉक्ड वर्जन होगा, यानी फ्लैगशिप iPhones जैसी टॉप-लेवल परफॉर्मेंस नहीं मिलेगी. फिर भी रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिहाज से इसकी ताकत A17 Pro के आसपास रहने की उम्मीद है. इसका मतलब है कि ऐप्स, गेमिंग और मल्टीटास्किंग में फोन स्मूद परफॉर्म करेगा.
AI और फोटोग्राफी पर खास फोकस
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि iPhone 17e के Neural Engine में सुधार किया जाएगा. इससे AI से जुड़े फीचर्स और कैमरा परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है. फोटो प्रोसेसिंग, पोर्ट्रेट मोड और स्मार्ट फीचर्स में यूजर्स को साफ फर्क महसूस हो सकता है. तुलना करें तो iPhone 16e में A18 चिप दी गई थी, जिसमें 5-कोर की जगह 4-कोर GPU था.
कीमत को लेकर Apple की पुरानी रणनीति
सबसे अहम बात यह है कि Apple अपनी ‘e’ सीरीज को किफायती बनाए रखने की रणनीति पर कायम रह सकता है. यानी iPhone 17e में भले ही डिजाइन और परफॉर्मेंस के बड़े बदलाव हों, लेकिन कीमत को ज्यादा बढ़ाने से कंपनी बच सकती है. अगर ऐसा होता है, तो यह मॉडल उन यूजर्स के लिए खास बन सकता है जो कम कीमत में नया iPhone और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं.
फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं. Apple की ओर से अभी तक iPhone 17e को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. सही तस्वीर तो कंपनी की घोषणा के बाद ही साफ होगी.
ये भी पढ़ें- काम नहीं कर रही लैपटॉप Keys? घबराएं नहीं, इन आसान ट्रिक्स से खुद ठीक करें
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 hr agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
22 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
23 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines