iPhone 17 Ultra Thin Features Leaks: इन दिनों स्मार्टफोन कंपनियां अपने डिवाइस को पतला करने की होड़ में लगी हैं, फोल्डेबल और फ्लिप डिवाइस को और भी पतला बनाया जा रहा है। अब लग रहा है कि Apple भी इसमें पीछे नहीं है। हालिया लीक्स में कहा जा रहा है कि iPhone 17 सीरीज में अगले सितंबर में लॉन्च होने वाला एक अल्ट्रा-थिन मॉडल शामिल होगा।
जाने-माने विश्लेषक मिंग ची कुओ ने इस पतले iPhone 17 के बारे में कई डिटेल्स शेयर किए हैं, जिसमें इसके फॉर्म फैक्टर और डिजाइन लैंग्वेज के बारे में जानकारी मिलती है। आजकल लोग स्लिम फोन ज्यादा पसंद कर रहे हैं इसी को देखते हुए Apple भी अपने फैंस के लिए नया स्लिम मॉडल लाने की तैयारी कर रहा है।
नए डिजाइन में आएगा अल्ट्रा-थिन iPhone 17
मिंग ची कुओ ने अपने ब्लॉग में iPhone 17 अल्ट्रा थिन मॉडल के पूरे स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं। Apple 2025 की दूसरी छमाही में एक अल्ट्रा-स्लिम iPhone 17 मॉडल पेश करने के लिए तैयार है। यह नया मॉडल प्लस वर्जन की जगह नहीं बल्कि मौजूदा iPhone लाइनअप से अलग नए डिजाइन ट्रेंड में आ सकता है। चलिए अल्ट्रा-स्लिम iPhone 17 के कुछ फीचर्स जानते हैं…
ये भी पढ़ें : Google Pay, Phonepe, Paytm पर मिलने वाले फ्री कूपन का मिलेगा पैसा, जानिए कैसे?
अल्ट्रा-थिन iPhone 17 के स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज: iPhone 17 में 6.6 इंच का स्क्रीन साइज होगा।
- स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन: स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 2,740 x 1,260 होगा, जो शार्प और वाइब्रेंट विजुअल ऑफर करेगा।
- प्रोसेसर: यह A19 चिप से लैस होगा, जबकि टॉप वेरिएंट iPhone 17 मॉडल A19 Pro चिप के साथ आएगा।
- डायनामिक आइलैंड: यह नया आईफोन मौजूदा मॉडल के समान ही दिखेगा, इसमें सामने की तरफ डायनामिक आइलैंड मिलेगा।
- मेटल फ्रेम: अल्ट्रा-स्लिम मॉडल टाइटेनियम-एल्यूमीनियम अलॉय मेटल फ्रेम के साथ आएगा। जबकि अन्य iPhone 17 मॉडल एल्यूमीनियम मेटल फ्रेम में आएंगे।
- 5G चिप: इन नए मॉडल्स में Apple की इन-हाउस 5G चिप का यूज किया जाएगा, जो कनेक्टिविटी और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाएगा।
- कैमरा: अल्ट्रा-स्लिम iPhone 17 में सिंगल रियर वाइड कैमरा होगा।
परफॉर्मेंस सेंट्रिक होगा फोन
कुल मिलाकर, अल्ट्रा-स्लिम iPhone 17 एक हाई-एंड हार्डवेयर स्पेक्स पर आने वाला स्लिम फोन होगा। इसके जरिए कंपनी ऐसे लोगों को टारगेट करेगी जो स्लिम फोन में दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं। कैमरा के मामले में ये फोन थोड़ा निराश कर सकता है लेकिन ओवरऑल परफॉर्मेंस दमदार मिलने वाली है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
19 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
21 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
23 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines