iPhone 17 सीरीज में क्या-क्या बदलेगा? डिस्प्ले, डिजाइन, चिपसेट से लेकर जानें सबकुछ

एप्पल इस साल अपनी नई iPhone 17 सीरीज पेश करने जा रहा है जिसमें डिस्प्ले, डिजाइन, चिपसेट से लेकर कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। चलिए जानें इस बार क्या क्या बदलेगा…

iPhone 17 series leaks

एप्पल इस बार भी सितंबर 2025 में iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर सकता है। इस बार लाइनअप में कई बड़े अपग्रेड होने की काफी चर्चा है। iPhone 16 सीरीज के लॉन्च होने के छह महीने बाद सभी का ध्यान अब Apple के अगली डिवाइस पर चला गया है, जो iPhone X के बाद से कुछ सबसे बड़े बदलाव लाने का वादा कर रहा है। अपग्रेडेड डिजाइन से लेकर नए कैमरा सिस्टम और बहुत कुछ नया देखने को मिल सकता है। चलिए iPhone 17, 17 Pro, 17 Pro Max और नए iPhone 17 Air के बारे में जानते हैं।

सबसे पतला iPhone

इस बार एप्पल अब तक का सबसे पतला iPhone लाने जा रहा है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.5mm से 6.25mm है। यह इसे iPhone 6 से भी पतला बना देगा। 6.6 इंच के डिस्प्ले के साथ iPhone 17 Air को साइज में Pro और Pro Max मॉडल के बीच में रखा गया है जो बंद हो चुके Plus मॉडल का एक नया ऑप्शन होगा। इसका अल्ट्रा-थिन डिजाइन iPad Air की स्लीकनेस को टक्कर दे सकता है। iPhone सीरीज के लिए पहली बार Apple ProMotion टेक्नोलॉजी को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सभी iPhone 17 मॉडल में ला रहा है, यानी सिर्फ Pro वर्जन ही नहीं सभी में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। LTPO OLED डिस्प्ले अपग्रेड, स्मूथ स्क्रॉलिंग, बेहतर रिस्पॉन्सिवनेस और बेहतर वीडियो प्लेबैक देगा।

कैमरा सिस्टम में बड़े बदलाव

इस बार कैमरा सिस्टम में भी बड़े बदलाव देखने को मिलने की उम्मीद है। iPhone 17 Air और 17 Pro मॉडल में रेगुलर स्क्वायर बंप की जगह एक नया रेक्टेंगल कैमरा आइलैंड लेआउट होने की उम्मीद है। iPhone 17 Air में सिंगल-लेंस कैमरा होने की बात कही गई है, जबकि Pro मॉडल में तीन-लेंस कैमरा सिस्टम होने की उम्मीद है। iPhone 17 Pro Max में 48-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल होने की बात कही गई है, जो मौजूदा 12-मेगापिक्सल सेंसर से बड़ा अपग्रेड है। इस बीच सभी मॉडल में शार्प सेल्फी और बेहतर वीडियो कॉल के लिए 24-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल सकता है।

मिलेगा A19 चिप

iPhone 17 सीरीज में इस बार A19 चिप होने की उम्मीद है, जिसे अपग्रेडेड 3nm प्रोसेस पर बनाया जाएगा। प्रो मॉडल में A19 प्रो चिप मिलेगी, जो बेहतर Performance और एफिशिएंसी ऑफर करेगा। इस अपग्रेड से स्मूथ मल्टीटास्किंग, फास्ट ऐप लॉन्च और बेहतर बैटरी लाइफ मिलेगी। इसके अलावा iPhone 17 Air को क्वालकॉम की जगह Apple के इन-हाउस 5G मॉडेम चिप की सुविधा देने वाला दूसरा iPhone होने की उम्मीद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ