iPhone 17 Series Launch Date: एप्पल के नए सीरीज के लॉन्च का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईफोन की 17 सीरीज सितंबर के महीने में लॉन्च हो जाएगी। यानी आईफोन फैंस को नए मॉडल्स के लॉन्च के लिए फिलहाल दो महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है तब तक जानते हैं कि आने वाले सीरीज में क्या कुछ नया और खास देखने को मिल सकता है…
Apple की अगला बड़ा लॉन्च iPhone 17 Series के आने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। अफवाहों और लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल Apple एक बार फिर सितंबर के दूसरे हफ्ते में नया iPhone लॉन्च कर सकता है। लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ लॉन्च की तारीख की नहीं, बल्कि iPhone 17 के नए डिज़ाइन, कैमरा अपग्रेड्स और फीचर्स की भी है…
iPhone 17 Series: कब हो सकता है लॉन्च?
Apple हर साल अपने नए iPhones सितंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में लॉन्च करता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार iPhone 17 सीरीज़ का लॉन्च 9 या 10 सितंबर 2025 को हो सकता है, जो कि मंगलवार और बुधवार हैं और प्री-ऑर्डर की शुरुआत 12 सितंबर से हो सकती है और 19 सितंबर से यह फोन स्टोर्स में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।
कौन-कौन से मॉडल होंगे इस बार?
Macrumors के अनुसार, Apple इस साल चार नए मॉडल पेश कर सकता है जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air (अल्ट्रा थिन डिज़ाइन), iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इनमें सबसे ज़्यादा ध्यान खींचने वाला मॉडल iPhone 17 Air है, जो पूरी सीरीज़ का सबसे पतला और हल्का iPhone हो सकता है।
डिज़ाइन में क्या होगा नया?
Macrumors की एक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 17 Series में इस बार डिज़ाइन को लेकर काफी बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है। iPhone 17 Air में एक नया अल्ट्रा-पतला और हल्का डिज़ाइन होगा। यह iPhone में पिछले कई सालों में सबसे बड़ा रीडिज़ाइन हो सकता है। इसके अलावा iPhone 17 Pro मॉडल्स में टू-टोन डिज़ाइन आने की बात कही जा रही है, यानी पीछे की तरफ़ मेटल और ग्लास का मिक्स, जिससे iPhone ज्यादा टिकाऊ बन सकेगा। कलर्स की बात करें तो iPhone 17 में ग्रीन और पर्पल, जबकि Pro मॉडल में नया ऑरेंज/कॉपर जैसा शेड आ सकता है।
ये भी पढ़ें:
Tesla Model Y का भारत में इन गाड़ियों से होगा मुकाबला; जानिए कीमत, वेरिएंट, फीचर्स समेत पूरी डिटेल्स
नए फीचर्स जो इसे खास बनाएंगे
डिज़ाइन के साथ-साथ iPhone 17 Series में कई नए और बड़े फीचर्स भी आ सकते हैं जैसे A19 चिप और A19 Pro चिपसेट जो नए और तेज़ प्रोसेसर होंगे और बेहतर परफॉर्मेंस और कम बैटरी खर्च देंगे। इसके अलावा iPhone 17 Pro में 5,000mAh की बैटरी अब तक की सबसे बड़ी iPhone बैटरी, जो 33+ घंटे तक चल सकती है। वहीं सभी मॉडल में हाई क्वालिटी 24MP सेल्फी कैमरा हो सकता है। साथ ही बेहतर हीट मैनेजमेंट और एंटी-रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले के भी फीचर्स भी मिल सकते हैं, जिससे गेमिंग और लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करना और आसान होगा।
संबंधित खबरें
Flipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 hr agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
17 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
19 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
21 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
22 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
2 days agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines