iPhone 17 Series Sale: शुक्रवार को भारत में iPhone 17 सीरीज की बिक्री शुरू होते ही मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) और दिल्ली के साकेत Apple स्टोर्स के बाहर लंबी-लंबी लाइन लग गईं। कई कस्टमर्स तो दूर-दूर से यहां पहुंचे हैं, इतना ही नहीं लोग यहां रात से लाइन लगा कर खड़े थे जिससे साफ है कि भारत में एप्पल आईफोन का क्रेज कितना जबरदस्त है। आइए जानते हैं इसे लेने वाले यूजर्स के क्या हैं रिएक्शन…
रात से कर रहे थे इंतजार
मुंबई स्टोर पर आए अहमदाबाद के मनोज सुबह 5 बजे से लाइन में खड़े थे। उन्होंने कहा, मैं हर बार अहमदाबाद से यहां आता हूं। इस बार भी सुबह से इंतजार कर रहा हूं। वहीं, एक अन्य ग्राहक बयां कपूर ने कहा कि ऑनलाइन रिव्यूज शानदार रहे हैं और अब देखना है कि Apple fever और बढ़ेगा या कम होगा।
गेमिंग और नए डिजाइन के लिए
मुंबई के ही अमान मेमन ने बताया कि उन्हें खासतौर पर iPhone 17 Pro Max का इंतजार था। उन्होंने कहा, इस बार Apple ने नया डिजाइन दिया है और इसमें A19 बायोनिक चिप लगी है। इससे गेमिंग एक्सपीरियंस और भी बेहतर होगा। मैं पिछले 6 महीने से इसी नए कलर का इंतजार कर रहा था।
8 घंटे लाइन में लगने के बाद मिला फोन
मुंबई के अमन चौहान ने बताया कि वो रात 12 बजे से आईफोन के लिए लाइन में लगे थे और सुबह 8 बजे उनके हाथ ये ऑल न्यू iPhone 17 सीरीज का कॉस्मिक ऑरेंज लगा है।
iPhone 17 के लिए दिल्ली से पहुंचे मुंबई
वहीं दिल्ली के एक यंगस्टर जो नया Apple iPhone 17 खरीदने के लिए मुंबई पहुंचे। आइए जानते है फोन मिलने के बाद कैसा था उनका अनुभव…
ये भी पढ़ें- 10 मिनट में घर के दरवाजे पर आएगा iPhone 17
iPhone 17 के नए फीचर्स
Apple ने 9 सितंबर को अपने इवेंट में iPhone 17 लॉन्च किया। इसकी शुरुआती कीमत 82,900 रुपये रखी गई है। नया मॉडल अब 6.3 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कैमरा सिस्टम में भी बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें 48-मेगापिक्सल डुअल फ्यूज़न कैमरा दिया गया है, जो मुख्य कैमरा और टेलीफोटो लेंस की क्षमता को जोड़ता है।
अल्ट्रा-वाइड और नया सेल्फी कैमरा
iPhone 17 में 48-मेगापिक्सल का फ्यूजन अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जो iPhone 16 की तुलना में चार गुना ज्यादा रेज़ोल्यूशन देता है। इसके अलावा, नया स्क्वेयर-शेप्ड फ्रंट कैमरा सेंसर यूज़र्स को बिना फोन घुमाए लैंडस्केप मोड में बेहतरीन क्वालिटी की सेल्फी लेने की सुविधा देता है।
ऑफर्स और डिस्काउंट
भारतीय ग्राहकों के लिए कंपनी कई आकर्षक ऑफर भी लेकर आई है। इसमें 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प शामिल है। साथ ही, अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप एक्सचेंज ऑफर चुनते हैं तो पुराने फोन को देकर 64,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि, यह वैल्यू आपके पुराने फोन की हालत पर निर्भर करेगी।
ये भी पढ़ें- iPhone 17 खरीदने की है प्लानिंग? EMI प्लान और कैशबैक ऑफर से ऐसे बचा सकते हैं 11,500 तक
कुल मिलाकर, iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग ने भारत में फिर एक बार एप्पल का क्रेज दिखा दिया है। चाहे नए डिजाइन की बात हो, पावरफुल चिप की या शानदार कैमरा अपग्रेड की इस बार भी iPhone 17 ने फैन्स को निराश नहीं किया।
संबंधित खबरें
सिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 hr agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
2 days agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines