हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

iPhone 17 Pro पर तगड़ा ऑफर, सिर्फ 69,990 रुपये में खरीद सकते हैं फोन, जानें कैसे और कहां मिलेगी डील

iPhone 18 Pro के आने के बाद iPhone 17 Pro पर बड़ी डील मिल रही है. बैंक कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर और बोनस को मिलाकर iPhone 17 Pro को 69,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है. जानते हैं कहां मिल रही ये डील.

विज्ञापन
iPhone 18 Pro की बिक्री के पहले iPhone 17 Pro को डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है. (Image Credit- Apple)

Croma iPhone 17 Pro Discount: Apple के नए iPhone 18 Pro की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही इसकी बिक्री भी शुरू होने वाली है. लेकिन अगर आपका बटज नए मॉडल तक नहीं पहुंच राहा तो पुरना Pro मॉडल भी देख सकते हैं. अभी Croma पर iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max कई ऑफर्स मिल रहे हैं. बैंक कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर और अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस को मिलाकर iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत 69,990 रुपये तक पहुंच सकती है.

Croma पर iPhone 17 Pro पर मिल रहा ऑफर

iPhone 18 Pro के नए मॉडल पर लोगों की नजर है, लेकिन Croma ने iPhone 17 Pro के खरीदारों के लिए भी शानदार डील पेश की है. iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को Croma स्टोर्स के अलावा croma.com, Tata Neu ऐप और Big Basket के जरिए भी खरीदा जा सकता है.

iPhone 17 Pro की कीमत कितनी है?

iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की कीमत 1,26,490 रुपये है, जबकि 512GB मॉडल 1,45,990 रुपये में मिल रहा है। इन कीमतों में 4,000 रुपये का बैंक कैशबैक शामिल है, जो 15 सितंबर से उपलब्ध होगा.

विज्ञापन

69,990 रुपये में कैसे मिलेगा iPhone 17 Pro?

iPhone 17 Pro को कम कीमत में खरीदने के लिए कई ऑफर्स को एक साथ इस्तेमाल करना होगा. चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये का कैशबैक मिल सकता है. इसके अलावा पुराने फोन पर 44,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और 12,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस मिल सकता है. इन सभी ऑफर्स को मिलाने पर iPhone 17 Pro 256GB की प्रभावी कीमत 69,990 रुपये तक आ सकती है.

512GB मॉडल भी हो सकता है सस्ता

अगर आप ज्यादा स्टोरेज वाला iPhone 17 Pro लेना चाहते हैं तो 512GB मॉडल पर भी ऑफर का फायदा मिल सकता है. बैंक कैशबैक, एक्सचेंज वैल्यू और एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस को मिलाकर इसकी प्रभावी कीमत 88,490 रुपये तक पहुंच सकती है.

विज्ञापन

iPhone 17 Pro Max की कीमत भी घटी

iPhone 17 Pro Max के 256GB मॉडल की ऑनलाइन कीमत 1,39,990 रुपये है. वहीं 512GB मॉडल की कीमत 1,59,990 रुपये है. इन ऑनलाइन कीमतों में 4,000 रुपये का बैंक कैशबैक शामिल है.

74,990 रुपये तक पहुंच सकती है Pro Max की कीमत

Croma स्टोर्स पर ऑफर्स को एक साथ इस्तेमाल करने पर iPhone 17 Pro Max 256GB की प्रभावी कीमत 74,990 रुपये तक आ सकती है. इसमें चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये का कैशबैक, पुराने फोन पर 53,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और 12,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस शामिल है.

विज्ञापन

Pro Max 512GB भी मिल सकता है सस्ते में

iPhone 17 Pro Max का 512GB मॉडल भी इन ऑफर्स के साथ काफी कम कीमत में मिल सकता है. बैंक कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर और बोनस जोड़ने के बाद इसकी प्रभावी कीमत 94,990 रुपये तक आ सकती है.

क्यों खरीदें iPhone 17 Pro?

iPhone 17 Pro सीरीज को लॉन्च हुए करीब एक साल हो चुका है, लेकिन यह अभी भी एक मजबूत फ्लैगशिप फोन है. इसके कैमरे, डिस्प्ले और रोजमर्रा के इस्तेमाल में मिलने वाली परफॉर्मेंस आज भी दमदार है.नए iPhone 18 Pro के आने के बावजूद iPhone 17 Pro सीरीज उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है, जिन्हें कम कीमत में Pro अनुभव चाहिए.

विज्ञापन

iPhone 15 Pro यूजर्स के लिए एक्सचेंज ऑफर फायदेमंद

अगर आपके पास iPhone 15 Pro या iPhone 15 Pro Max है और आप अपग्रेड करना चाहते हैं, तो एक्सचेंज बोनस आपके लिए खास तौर पर काम का हो सकता है. पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू के साथ अतिरिक्त बोनस और बैंक कैशबैक जुड़ने से नए फोन की प्रभावी कीमत काफी कम हो सकती है.

ये भी पढ़ें- iPhone 17 Pro से कितना बदला iPhone 18 Pro? खरीदने से पहले जान लें ये 7 बड़े बदलाव, क्या हुआ अपग्रेड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source- Croma

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola