iPhone 17 Pro Max VS Samsung Galaxy S25 Ultra: टेक्नोलॉजी की दुनिया में हर साल Apple और Samsung के फ्लैगशिप फोन्स एक-दूसरे को टक्कर देते हैं। इस बार भी सीन कुछ ऐसा ही होने वाला है। Apple का आने वाला iPhone 17 Pro Max, मार्केट में पहले से मौजूद को सीधी चुनौती देगा। दोनों ही कंपनियां अपने यूजर्स को बेहतरीन फीचर्स देने का दावा कर रही हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों स्मार्टफोन्स में क्या खास है और इनमें कौन-सा फोन आगे निकल सकता है।
डिस्प्ले
iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच का लिक्विड रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 1 से 120Hz तक का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। वहीं Samsung Galaxy S25 Ultra भी 6.9 इंच के Dynamic AMOLED X2 डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें भी 1-120Hz रिफ्रेश रेट मौजूद है।
प्रोसेसर
iPhone 17 Pro Max को लेटेस्ट A19 Pro चिपसेट के साथ लॉन्च करने वाला है। यह अब तक का सबसे तेज और एडवांस प्रोसेसर माना जा रहा है। Galaxy S25 Ultra में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। दोनों ही प्रोसेसर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम हैं।
कैमरा
iPhone 17 Pro Max में बैक साइड पर 48+48+48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं, फ्रंट कैमरे को भी अपग्रेड किया गया है और इसमें 24MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। Galaxy S25 Ultra इस मामले में और भी पावरफुल है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है, जो क्वॉड कैमरा सेटअप का हिस्सा है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़ें-लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S25 FE, वहां कंपनी ने तगड़ा पुराना मॉडल कर दिया सस्ता
बैटरी और चार्जिंग
iPhone 17 Pro Max में कंपनी 5000mAh की बैटरी दे सकती है। हालांकि, चार्जिंग स्पीड के मामले में यह फोन अभी भी Samsung से पीछे रह सकता है। Galaxy S25 Ultra भी 5000mAh बैटरी के साथ आता है, लेकिन इसकी चार्जिंग टेक्नोलॉजी iPhone से काफी आगे है।
कीमत
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत भारत में 1,29,900 है। iPhone 17 Pro Max की कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान है कि यह भी इसी रेंज के आसपास होगी। यानी दोनों ही फोन प्रीमियम कैटेगरी में खरीदारों की जेब पर भारी पड़ने वाले हैं।
अगर कैमरा और चार्जिंग स्पीड देखें तो Samsung Galaxy S25 Ultra थोड़ा आगे नजर आता है। वहीं, Apple iPhone 17 Pro Max अपनी नई A19 Pro चिप और iOS इकोसिस्टम के चलते लोगों को आकर्षित करेगा। यह मुकाबला बराबरी का है और चुनना पूरी तरह यूजर्स की पसंद और ब्रांड लॉयल्टी पर निर्भर करेगा।
ये भी पढ़ें- iPhone 17 को लेकर नया खुलासा, 70% यूजर्स खरीदना चाहते हैं नए आईफोन
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
4 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
6 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
7 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
9 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines