iPhone 17 Pro Max in cosmic orange Color: एप्पल का नया iPhone 17 Pro Max Cosmic Orange लॉन्च होते ही धूम मचा रहा है। कंपनी स्टाफ के अनुसार, इस कलर ऑप्शन की डिमांड इतनी ज्यादा रही कि अमेरिका और भारत दोनों जगहों पर सिर्फ तीन दिन में ही पूरा स्टॉक खत्म हो गया। भारत में तो Apple के आधिकारिक स्टोर्स पर यह मॉडल फिलहाल इन-स्टोर पिकअप के लिए उपलब्ध ही नहीं है।
क्यों हुआ Cosmic Orange इतना खास?
Apple स्पेशलिस्ट के मुताबिक, Cosmic Orange iPhone 17 Pro Max की प्री-बुकिंग भारी संख्या में हुई, जिसके चलते यह बेहद जल्दी बिक गया। खास बात यह है कि Cosmic Orange पहली बार iPhone 17 सीरीज़ में पेश किया गया है और इसका प्रीमियम मैट फिनिश ग्राहकों को काफी पसंद आया। कंपनी अब इस रंग का नया स्टॉक जल्द ही लाने पर काम कर रही है।
बाकी कलर और उपलब्धता
जहां Cosmic Orange की डिमांड सबसे ज्यादा रही, वहीं Apple स्पेशलिस्ट का कहना है कि Deep Blue कलर के कुछ वेरिएंट अभी भी चुनिंदा स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। बाकी ग्राहकों को कंपनी ने सलाह दी है कि वे होम डिलीवरी का विकल्प चुन सकते हैं, जिसमें डिवाइस की डिलीवरी 7 अक्टूबर के बाद शुरू होगी।
ये भी पढ़ें- iPhone 17 खरीदने की है प्लानिंग? ऐसे बचा सकते हैं 11,500 तक
iPhone 17 सीरीज की कीमत
भारत में iPhone 17 सीरीज की कीमत 82,900 रुपये से शुरू होकर 2,29,900 रुपये तक जाती है। वहीं अमेरिका में इसकी कीमत 799 डॉलर (करीब 70,370 रुपये) से लेकर 1,999 डॉलर (करीब 1.76 लाख रुपये) तक है। जिन ग्राहकों ने प्री-बुकिंग की है, उन्हें फोन 19 सितंबर से डिलीवर होना शुरू होगा। हालांकि, लिमिटेड स्टॉक वॉक-इन कस्टमर्स के लिए भी उपलब्ध रहेगा।
iPhone 17 Pro Max की खासियत
Cosmic Orange कलर की पॉपुलैरिटी के पीछे सिर्फ लुक ही नहीं, बल्कि फोन के फीचर्स भी बड़ी वजह हैं।
- डिस्प्ले: 6.9-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, 120Hz ProMotion तकनीक के साथ।
- प्रोसेसर: A19 Bionic चिप, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को पहले से कहीं तेज़ बनाता है।
- कैमरा सेटअप: ट्रिपल कैमरा सिस्टम जिसमें 48MP मुख्य सेंसर, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस शामिल। बेहतर नाइट फोटोग्राफी और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट।
- बैटरी लाइफ: लंबी बैटरी बैकअप और 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।
- AI और सॉफ्टवेयर: iOS 19 और नया Apple AI असिस्टेंट, जो पर्सनलाइज्ड सुझाव देता है।
- डिजाइन: टाइटेनियम फ्रेम और नया Cosmic Orange फिनिश जो इसे भीड़ से अलग बनाता है।
प्रोडक्शन
Apple के लिए iPhone बनाने का काम ज्यादातर Foxconn करती है। इस बार खास बात यह है कि भारत के बेंगलुरु प्लांट में भी iPhone 17 सीरीज का प्रोडक्शन शुरू हो गया है। यहां बने फोन फिलहाल अमेरिका की डिमांड को पूरा करने के लिए भेजे जा रहे हैं। कंपनी का प्लान है कि इस साल करीब 6 करोड़ iPhones बनाए जाएंं, जबकि पिछले साल यह संख्या 3.5- 4 करोड़ थी।
साफ है कि iPhone 17 Pro Max ने लॉन्च होते ही अपने प्रीमियम डिजाइन, नए फीचर्स और खास Cosmic Orange कलर से बाजार में तहलका मचा दिया है।
ये भी पढ़ें- iPhone 17 Launch: इस बार सबसे बड़ा सरप्राइज निकला स्टैंडर्ड मॉडल
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
23 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines