iPhone 17 Air Leaks: हाल ही में एप्पल ने अपनी नई आईफोन 16 सीरीज पेश की थी जिसके बाद अब iPhone 17 Air को लेकर एक के बाद एक लीक्स सामने आ रहे हैं। जिसमें फोन का डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, चिपसेट सामने आ गया है। विश्लेषक जेफ पु ने बताया है कि iPhone 17 Air को अगले साल के iPhone इवेंट में किया जाएगा। इस डिवाइस में एक नया डिजाइन और 6.6-इंच का डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जो A19 चिप से लैस होगा। इन नए अपडेट के साथ, Apple iPhone 17 सीरीज से शुरू होने वाले Plus मॉडल को बंद कर सकता है। Air मॉडल को एप्पल का सबसे पतला आईफोन कहा जा रहा है. चलिए इसके बारे में जानें..
iPhone 17 Air के लीक्स
डिजाइन
iPhone 17 Air के डिजाइन की बात करें तो ये एप्पल के रेगुलर डिजाइन की तरह ही दिखेगा लेकिन ये अब तक लॉन्च हुए सभी मॉडल्स से पतला होने वाला है. इतना ही नहीं Apple एक नया टाइटेनियम फ्रेम पेश कर सकता है, जिससे डिवाइस हल्का और ज्यादा ड्यूरेबल हो जाएगा। इसके अलावा एयर मॉडल्स में कुछ खास कलर ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं.
डिस्प्ले
लीक्स में iPhone 17 Air के डिस्प्ले से जुडी भी जानकारी सामने आई है जिसमें बताया गया है कि डिवाइस में 6.6 इंच का बड़ा सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले होगा, जो वाइब्रेंट कलर्स और भी डीप डार्क कलर दिखेगा। जो लोग फोन पर बहुत ज्यादा सीरीज या मूवीज देखना पसंद करते हैं उनके लिए ये डिवाइस एक बेस्ट ऑप्शन होने वाला है. इसके अलावा डिवाइस 120Hz तक का रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा. फोन में अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी टेक्नोलॉजी मिल सकती है.
ये भी पढ़ें : Flipkart Diwali Sale में iPhone 15 Pro हुआ 41 हजार रुपये सस्ता, होश उड़ा देगी नई कीमत
कैमरा
iPhone 17 Air पर कैमरा सिस्टम को बड़ा अपग्रेड मिलने वाला है। रिपोर्ट्स में एक नए 48-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर का संकेत देती हैं जो बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस और बढ़ी हुई डायनेमिक रेंज देगा। एक नए पेरिस्कोप लेंस के आने की भी उम्मीद है.
चिपसेट
iPhone 17 Air के बारे में हाल ही में लीक्स से पता चलता है कि यह नए A19 चिप से लैस होगा। जो A18 चिप्स की तरह 3nm पर बेस्ड होगा. A19 से ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस और बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी देगा. विश्लेषकों का अनुमान है कि यह चिपसेट मल्टीटास्किंग और ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को बढ़ाएगा, जिससे यह गेमिंग में सबसे जबरदस्त फोन जाएगा।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
18 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
20 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines