iPhone 16e vs iPhone 16 vs iPhone 16 Plus: Apple ने हाल ही में अपने iPhone 16 सीरीज के सबसे नए मॉडल iPhone 16e को कल यानी 19 फरवरी को लॉन्च किया है। इस सीरीज में पहले ही iPhone 16 Plus, iPhone 16, iPhone Pro और iPhone Pro Max शामिल हैं। ऐसे में नए मॉडल की तुलना iPhone 16 Plus और iPhone 16 से किया जा रहा है। ये तीनों मॉडल अलग-अलग खासियत के साथ आते हैं और हम यहां इन डिवाइस की खूबियों के बारे में जानेंगे।
iPhone 16 Plus का बड़ा डिस्प्ले
iPhone 16 Plus उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जो बड़े डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ की तलाश में हैं। इस डिवाइस में 6.7 इंच का डिस्प्ले और लगभग 16.5 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है, जो मल्टीमीडिया टॉस्किंग और गेमिंग के दौरान यूजर को बेस्ट एक्सपीरियंस देता है। साथ ही इसमें मैगसेफ सपोर्ट और डायनामिक आइलैंड डिजाइन है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है।
| फीचर्स | iPhone 16 Plus | iPhone 16 | iPhone 16e |
| डिस्प्ले | 6.7 इंच सुपर रेटिना XDR OLED | 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR OLED | 6.1 इंच OLED |
| प्रोसेसर | A18 बायोनिक चिप | A18 बायोनिक चिप | A18 बायोनिक चिप |
| कैमरा | डुअल 48MP मुख्य कैमरा, अल्ट्रा-वाइड लेंस | डुअल 48MP मुख्य कैमरा, अल्ट्रा-वाइड लेंस | 48MP मुख्य कैमरा |
| बैटरी लाइफ | लगभग 16.5 घंटे सक्रिय उपयोग | लगभग 15.7 घंटे सक्रिय उपयोग | 26 घंटे वीडियो प्लेबैक |
| अन्य विशेषताएँ | मैगसेफ सपोर्ट, डायनामिक आइलैंड डिज़ाइन | मैगसेफ सपोर्ट, डायनामिक आइलैंड डिजाइन | एक्शन बटन, USB-C पोर्ट |
| मूल्य | ₹84,900 से शुरू | ₹73,900 से शुरू | ₹69,990 से शुरू |
iPhone 16 का कॉम्पैक्ट डिजाइन
iPhone 16 उन लोगों के लिए सही ऑप्शन है, जो मॉडर्न फीचर के साथ कॉम्पैक्ट डिजाइन चाहते हैं। इसमें 6.1 इंच के डिस्प्ले के साथ, A18 बायोनिक चिप और डुअल 48MP कैमरा सेटअप दिया गया है। हालांकि, इसकी बैटरी लाइफ iPhone 16 Plus की तुलना में थोड़ी कम है।
iPhone 16e पावरफुल डिवाइस
iPhone 16e कंपनी का बजट-फ्रेंडली ऑप्शन है, जो उन यूजर्स के लिए है जो लेटेस्ट प्रोसेसर और बेहतरीन फीचर्स चाहते हैं। यह डिवाइस 6.1 इंच OLED डिस्प्ले, A18 चिप, और 48MP मेन कैमरा के साथ आता है। हालांकि, इसमें अल्ट्रा-वाइड कैमरा, मैगसेफ सपोर्ट, और डायनामिक आइलैंड डिजाइन जैसी एडवांस फीचर्स नहीं हैं, लेकिन यूजर 26 घंटे की वीडियो प्लेबैक बैटरी लाइफ और एक्शन बटन का फायदा पा सकता है।
यह भी पढ़ें – iPhone SE 3 vs iPhone 16e: कैसे बेहतर है नया पावरफुल आइफोन? यहां देखें कंपेरिजन
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
3 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
5 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
7 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
20 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines