Apple iPhone 16e Features: Apple ने 19 फरवरी को अपने किफायती फोन iPhone 16e को लॉन्च किया है। ये फोन iPhone 16 लाइनअप का सबसे नया मेंबर है, जिसे कंपनी ने कई खास फीचर्स दिए हैं, जिससे ये इस प्राइस रेंज का बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। iPhone 16e दमदार परफॉर्मेंस, बेहतर बैटरी लाइफ और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें कंपनी का अपना 5G मॉडम और Apple Intelligence जोड़ा गया है। कंपनी इसे अपना पावरफुल मेंबर मान रही है। यहां हम 16e के इस डिवाइस के 5 प्रमुख खास फीचर्स के बारे में जानते हैं।
A18 चिप और C1 मोडेम
इस डिवाइस की सबसे खास बात ये है कि इसमें कंपनी ने अपनी लेटेस्ट चिप को ऐड किया है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस काफी बेहतर है। A18 चिप के साथ ये डिवाइस iPhone 11 की तुलना में 80% तक फास्ट काम कर सकता है। इसके साथ ही इसमें 4-कोर GPU है जो AAA गेमिंग और रे ट्रेसिंग को सपोर्ट करता है। Apple ने पहली बार अपना खुद का डिजाइन किया हुआ C1 मोडेम जोड़ा है, जो 5G कनेक्टिविटी को और पावर-एफिशिएंट को बनाए रखता है।
48MP फ्यूजन कैमरा और 2x टेलीफोटो लेंस
नए डिवाइस के साथ कंपनी ने कैमरा को भी महत्व दिया है, इसमें 48MP फ्यूजन कैमरा है, जो कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी की मदद से हाई-रेज़ोल्यूशन तस्वीरें क्लिक करता है। इसके साथ ही इसका इन-बिल्ट 2x टेलीफोटो लेंस आपको दो अलग-अलग कैमरों का एक्सपीरियंस देता है। iPhone 16e में आपको कैमरा नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का भी सपोर्ट मिलता है।
| फीचर्स | iPhone 16e |
| प्रोसेसर | A18 चिप और 4-कोर GPU |
| मोडेम | Apple का अपना डिज़ाइन किया हुआ C1 5G मोडेम |
| कैमरा | 48MP फ्यूजन कैमरा + 2x टेलीफोटो लेंस |
| वीडियो रिकॉर्डिंग | 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड |
| डिस्प्ले | 6.1-इंच Super Retina XDR OLED |
| बैटरी लाइफ | iPhone 11 की तुलना में 6 घंटे अधिक बैकअप |
| चार्जिंग पोर्ट | USB-C चार्जिंग और फास्ट डेटा ट्रांसफर |
| AI इंटीग्रेशन | Apple Intelligence और स्मार्ट Siri |
| सेटेलाइट फीचर | इमरजेंसी SOS, रोडसाइड असिस्टेंस, Find My |
| एक्शन बटन | कस्टमाइजेबल बटन (कैमरा, टॉर्च, फोकस मोड आदि) |
बैटरी लाइफ और USB-C चार्जिंग
डिस्प्ले की बात करें तो Apple ने iPhone 16e में 6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया है। कंपनी का मानना है कि ये iPhone 11 की तुलना में 6 घंटे अधिक बैटरी बैकअप देता है। इसके अलावा इसमें USB-C पोर्ट दिया गया है जिससे चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर को फास्ट किया जा सकता है।
Apple Intelligence और Siri इंटीग्रेशन
इस डिवाइस का सबसे हाइलाइट फीचर Apple Intelligence है, जिससे यूजर्स को फोन के AI फीचर्स को इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी। हालांकि कंपनी ने इस फोन को अपने इसी खास फीचर को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसके साथ ही Siri भी अब ज्यादा स्मार्ट हो गया है और ChatGPT के साथ इंटीग्रेटेड है, जिससे आप सीधे Siri में AI का उपयोग कर सकते हैं।
सेटेलाइट फीचर्स और एक्शन बटन
जैसा कि हम जानते हैं कि सैटेलाइट एपल का एक खास फीचर है, जिसे iPhone 14 सीरीज के बाद सभी आईफोन में पेश किया गया है। इसी सिलसिले में iPhone 16e में Apple के सेटेलाइट फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यूजर्स इमरजेंसी SOS, रोडसाइड असिस्टेंस और Find My जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा वे एक्शन बटन को कस्टमाइज करके कैमरा, टॉर्च, वॉयस मेमो, फोकस मोड जैसे फीचर्स को एक्सेस कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो इसे 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें- बुरी खबर! iPhone 16e लॉन्च के बाद Apple ने बंद किए ये आईफोन, यहां देखे लिस्ट
संबंधित खबरें
यूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
26 mins agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
2 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
18 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
20 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
22 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
23 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines