iPhone 16e Discount Offer: एप्पल का लेटेस्ट आईफोन iPhone 16e अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। यह एक दमदार फोन है, खास तौर पर यह देखते हुए कि इसमें आपको Apple Intelligence और Apple A18 चिपसेट देखने को मिल रहा है। ये चिपसेट आपको फ्लैगशिप सीरीज iPhone 16 में देखने को मिलती है। डिजाइन के मामले में भी ये फोन काफी ज्यादा जबरदस्त है।
Flipkart और Amazon दोनों ही ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस डिवाइस पर बड़ी छूट दे रहे हैं लेकिन इन दोनों प्लेटफॉर्म से भी बेस्ट डील इस वक्त विजय सेल्स पर देखने को मिल रही है। जहां बैंक ऑफर के साथ आप फोन पर सीधे 10 हजार रुपये तक बचा सकते हैं जो प्राइस को काफी ज्यादा कम कर देता है। चलिए इस खास डील पर एक नजर डालते हैं…
iPhone 16e पर डिस्काउंट ऑफर
अगर आप Amazon पर जाते हैं, तो आपको iPhone 16e स्टॉक में मिलेगा, जिसके सभी स्टोरेज वेरिएंट ब्लैक और व्हाइट दोनों में उपलब्ध हैं। बेस मॉडल की कीमत 59,900 है, जो MRP है। हालांकि, अगर आपके पास ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड है, तो आप 4,000 की छूट ले सकते हैं, जिससे कीमत 55,900 रह जाती है। इसी तरह का ऑफर हमें फ्लिपकार्ट पर भी देखने को मिल रहा है।
विजय सेल्स पर भी ICICI बैंक और SBI कार्ड पर 4000 रुपये तक की छूट मिल रही है। हालांकि ये ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म एक खास बैंक डील भी दे रहा है जहां से आप डिवाइस पर 10 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। दरअसल कंपनी IDFC First Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ सीधे 10 हजार की छूट दे रही है। हालांकि ये ऑफर सिर्फ 31 मार्च तक ही वेलिड है। इस फोन के साथ फोन की कीमत सिर्फ 49,900 रुपये रह जाती है।
iPhone 16e के स्पेसिफिकेशन
iPhone 16e में Apple A18 चिपसेट है, जो iPhone 16 में इस्तेमाल किया गया 3nm प्रोसेसर है। यह Apple इंटेलिजेंस को सपोर्ट करता है और रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 16 और iPhone 16 Pro मॉडल की तरह ही 8GB RAM के साथ आता है। डिजाइन के मामले में फोन iPhone 13 या iPhone 14 जैसा है जिसमें अल्ट्रावाइड कैमरा हटा दिया गया है।
इसमें नॉच, फ्लैट साइड और ग्लास और एल्युमीनियम बैक है। हालांकि, इसमें iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज में देखे गए डायनामिक आइलैंड की कमी है। नॉच में फेस आईडी है, जो बजट iPhone के लिए पहली बार है।
फोटोग्राफी लवर्स के लिए iPhone 16e में सिंगल 48MP कैमरा है। इसमें कोई अल्ट्रावाइड या टेलीफोटो लेंस नहीं है, लेकिन इसमें Apple की फ्यूजन कैमरा टेक्नोलॉजी है, जिसे iPhone 16 में भी देखा गया है। यह 2x तक ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम भी देता है। वीडियो के मामले में iPhone 16e 4K 60fps पर डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है।
ये भी पढ़ें : 5G नेटवर्क बार-बार 4G में शिफ्ट हो तो डॉन्ट वरी! Secret Code कर लें सेव, दिक्कत खत्म
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 hr agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
6 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
8 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines