iPhone 16 Upgrades: एप्पल ने कुछ समय पहले ही iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था, लेकिन अब iPhone 16 को लेकर लीक्स आने शुरू हो गए हैं। हर बार की तरह इस बार भी नेक्स्ट आईफोन में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि Apple के अगले iPhone में ओवरहीटिंग से बचने के लिए दो हार्डवेयर अपडेट मिलेंगे। हार्डवेयर अपग्रेड के अलावा कंपनी Camera और डिस्प्ले में भी बदलाव करने जा रही है। आइये एक-एक करके इन सभी अपग्रेडस के बारे में जानते हैं।
वीडियो से भी जानें iPhone 16 के लीक्स
डिजाइन
फोन के डिजाइन से शुरू करते हैं, Apple आगामी iPhone 16 Pro मॉडल में एक स्टैक्ड डिजाइन पेश करने के लिए तैयार है, जो नाइट मोड परफॉर्मेंस को बढ़ाएगा। हालांकि डिजाइन में इस बदलाव से iPhone 16 Pro मॉडल की मोटाई थोड़ी बढ़ सकती है। वहीं ओवरहीटिंग की समस्या को दूर करने के लिए, Apple iPhone 16 मॉडल में एक ग्राफीन थर्मल सिस्टम को भी ऐड करने का प्लान बना रहा है। इस बीच, कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है कि iPhone 16 में एक एक्स्ट्रा कैपेसिटिव बटन भी मिलेगा। जिसे “कैप्चर बटन” के रूप में जाना जाएगा, इसे कंपनी पावर बटन के साथ किनारे पर फिट कर सकती है।
वीडियो से भी जानें iPhone 16 के लीक्स
Display
स्टैक्ड डिजाइन के अलावा, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max दोनों के डिस्प्ले साइज में बदलाव होने की उम्मीद है, पहले वाले में 6.3-इंच का डिस्प्ले और दूसरे में 6.9-इंच का डिस्प्ले होगा। दोनों मॉडलों के डाइमेंशन्स बढ़ जाएंगे, जिससे वे अपने पिछले, iPhone 15 Pro मॉडल की तुलना में लंबे और चौड़े हो जाएंगे।
https://youtube.com/shorts/EEMDUvd0Qb0?si=8sYHDBbo95lG6b0f
कैमरा
फोटो और वीडियो के लिए कंपनी iPhone 16 Pro Max में एक नए “पेरिस्कोप अल्ट्रा-लॉन्ग टेलीफोटो कैमरा” के साथ ऑप्टिकल जूम कैपेबिलिटीज को और भी आगे ले जाएगा। इस तकनीक से जूम रेंज और भी बेहतर होगी। इसके अलावा iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max दोनों को अपने अल्ट्रा-वाइड कैमरों में एक बड़ा अपग्रेड मिलने की बात कही जा रही है। मौजूदा 12-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरे को 48-मेगापिक्सल सेंसर से बदलने की उम्मीद है, जिससे आप कम लाइट में भी हाई क्वालिटी फोटो ले सकेंगे।
बैटरी
Apple iPhone 16 Pro की बैटरी लाइफ में और भी सुधार करने की तैयारी कर रहा है। उम्मीद है कि कंपनी iPhone 16 Pro के लिए एक नई मेटल बैटरी केस पेश करेगी, जो पिछले मॉडलों में इस्तेमाल किए गए फाइल केस की तुलना में बेहतर हीट Observe करेगा। यह अपग्रेड बैटरी लाइफ में सुधार लाएगा।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 hr agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
3 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
6 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
8 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines