iPhone 16 Series Price Drop: एप्पल की लेटेस्ट फ्लैगशिप iPhone 16 सीरीज इस साल सितंबर 2024 में लॉन्च की गई थी। फोन के रिलीज होने के तीन महीने बाद ही इस सीरीज पर सबसे बड़ा प्राइस ड्राप देखने को मिल रहा है। अगर आप सोच रहे हैं कि हर बार की तरह ये ऑफर भी Flipkart या Amazon पर मिल रहा है तो शायद इस बार आप गलत हैं, क्योंकि इन दो बड़े प्लेटफॉर्म से भी जबरदस्त ऑफर इस वक्त विजय सेल्स दे रहा है, जहां कंपनी Apple Days इवेंट में पूरे iPhone 16 सीरीज पर फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर और दे रही है। यह सेल 5 जनवरी, 2025 तक चलेगी। अगर आप भी iPhone 16, 16 Pro में से किसी मॉडल को खरीदने की सोच रहे हैं तो इन डील्स को जरूर चेक करें…
iPhone 16 सीरीज पर भारी छूट
iPhone 16 Pro अभी 13,000 रुपये की बड़ी छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। बिना किसी बैंक ऑफर के आप इसे 1,06,900 रुपये की कीमत में अपना बना सकते हैं। भारत में कंपनी ने इसे 1,19,900 रुपये में लॉन्च किया था। ग्राहक डिवाइस को 5 कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
HDFC या RBL जैसे बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोग 4,500 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले सकते हैं, जिससे कीमत और कम होकर 1,02,500 रुपये हो जाएगी। खरीदार अपने पुराने डिवाइस को ट्रेड-इन भी कर सकते हैं और एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले सकते हैं। साथ ही आप नो-कॉस्ट EMI प्लान भी चुन सकते हैं, लेकिन अभी जब हम ये खबर लिख रहे हैं, 128GB वैरिएंट स्टॉक में नहीं है। इसलिए, आप 256GB वैरिएंट खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Flipkart सेल में मिल रहा है Samsung का सबसे सस्ता 5G फोन, कीमत हुई सिर्फ इतनी
Flipkart-Amazon पर iPhone 16 Pro की कितनी है कीमत?
दूसरी तरफ फ्लिपकार्ट पर Apple iPhone 16 Pro (Black Titanium, 128 GB) अभी छूट के बाद सिर्फ 1,12,900 रुपये में मिल रहा है लेकिन ये प्राइस विजय सेल्स से काफी ज्यादा है। हालांकि फ्लिपकार्ट पर 128 GB वाला वैरिएंट भी खरीदने के लिए उपलब्ध है। जबकि अमेज़न पर ये डिवाइस 1,16,900 रुपये में मिल रहा है।
iPhone 16 की कीमत
इसी तरह, iPhone 16 भी काफी छूट पर उपलब्ध है। बेस मॉडल की कीमत 70,990 रुपये है, जो 9,000 रुपये की छूट के साथ लिस्टेड है। बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक एक्स्ट्रा 4,000 रुपये की छूट ले सकते हैं, जिससे कीमत 66,900 रुपये हो जाती है। फ्लिपकार्ट पर 5000 रुपये की छूट के साथ ये डिवाइस 74,900 रुपये में मिल रहा है। जबकि अमेजन पर ये फोन सबसे महंगा यानी 78,900 रुपये में मिल रहा है।
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 hr agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
21 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines