iPhone 16 Series New leaks: एप्पल iPhone 16 सीरीज में पिछले साल की तरह, iPhone 16 सीरीज में चार डिवाइस शामिल होंगे जिसमें दो बेस मॉडल और दो प्रो मॉडल शामिल होंगे। iPhone 16 और 16 Plus अपने पिछले मॉडल के जैसे होंगे। हालांकि, ये इस बार कुछ अलग दिखेंगे, जिसमें iPhone 15 पर मिलने वाले कैमरा सेटअप के बजाय एक वर्टिकल डुअल-कैमरा सेटअप होगा।
ऐसा कहा जा रहा है कि यह बेस iPhone मॉडल पर भी 3D वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा, जो अभी प्रो सीरीज तक लिमिटेड है। सभी फोन में एक्शन बटन और एक नया कैप्चर बटन मिलेगा। लीकस्टर सन्नी डिक्सन के अनुसार, iPhone 16 और iPhone 16 Plus नए शेड्स में आएंगे। हालांकि, जो लोग iPhone 16 Pro सीरीज का इंतज़ार कर रहे हैं, उन्हें थोड़ी निराशा हो सकती है।
उम्मीद है कि वे अपने पिछले मॉडल के समान कलर में उपलब्ध होंगे, जिसमें पीछे की तरफ एक समान दिखने वाला ट्रिपल कैमरा आइलैंड होगा। सभी चार iPhone 16 मॉडल USB-C पोर्ट के साथ आएंगे और पिछले साल की तरह, iPhone 16 Pro और 16 Pro Max फास्ट डेटा ट्रांसफर स्पीड को सपोर्ट करेंगे, जबकि बेस मॉडल पर यह सिर्फ USB 2.0 स्टैंडर्ड तक लिमिटेड रहेगा।
Apple इंटेलिजेंस
Apple iOS 18 के साथ iPhones पर Apple इंटेलिजेंस नाम से AI फीचर्स ला रहा है, जो iPhone 15 Pro सीरीज तक लिमिटेड रहेंगे। आने वाली iPhone 16 सीरीज के साथ, बेस वेरिएंट में भी Apple इंटेलिजेंस मिलने की उम्मीद है और MacRumors की एक रिपोर्ट बताती है कि सभी चार मॉडल A18 चिप से लैस होंगे।
iPhone 16 Pro सीरीज में होंगे बड़े डिस्प्ले
ऐसा लगता है कि Apple iPhone 16 Pro सीरीज पर पूरी तरह से ध्यान दे रहा है। सोनी डिक्सन की एक लीक के अनुसार, iPhone 16 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन होगी, जबकि iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन होगी, जो किसी भी iPhone पर अब तक देखी गई सबसे बड़ी स्क्रीन होगी।
ये भी पढ़ें : OnePlus से घबराया सैमसंग! VIP Mode से लेकर मिलेंगे सबसे अलग AI फीचर्स, जानें लॉन्च डेट और कीमत
iPhone 16 Pro में 5x ऑप्टिकल जूम कैमरा
Apple ने iPhone 15 Pro Max में 5x ऑप्टिकल जूम कैमरा पेश किया था और यह अब iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max दोनों पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसके अलावा, दोनों डिवाइस में प्राइमरी कैमरे से मेल खाते हुए 48 MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस की सुविधा होने की संभावना है। सेल्फी कैमरा 12 MP पर रहने की उम्मीद है।
मेड इन इंडिया iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max
अभी Apple भारत में iPhone 15 और iPhone 15 Plus की मैन्युफैक्चरिंग कर रहा है, जबकि iPhone 15 Pro मॉडल इम्पोर्ट करता है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, Apple भारत में पूरी iPhone 16 सीरीज को असेंबल करने के लिए तैयार है, जिससे आने वाले प्रो मॉडल की कीमतों में कुछ कमी आ सकती है।
मिलेगा खास कैप्चर बटन
इतना ही नहीं इस बार नई आईफोन 16 सीरीज में बेहतर फोटोग्राफी के लिए एक अलग बटन भी मिल सकता है, जो फोटोग्राफी करने वालों के लिए सबसे खास होने वाला है। ये बटन कैमरा को क्विक एक्सेस करने की सुविधा देगा।
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
8 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines