iPhone 16 Series Price and Availability in India: आखिरकार वो दिन आ ही गया जब एप्पल ने अपनी नई सीरीज की घोषणा कर दी। 9 सितंबर को रात 10:30 बजे हुए It’s GlowTime इवेंट में आईफोन 16 सीरीज को पेश कर दिया है। इस दौरान कंपनी की ओर से सीरीज में चार मॉडल्स को शामिल किया गया। इनमें आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स शामिल है। चारों मॉडल्स बेहतरीन लुक, डिजाइन और फीचर्स के साथ पेश हुए हैं। आइए आईफोन 16 सीरीज भारत में कब लॉन्च होगा और आईफोन 16 सीरीज की कीमत कितनी है? आइए जानते हैं।
iPhone 16 Series Price in India
- भारत में आईफोन 16 के 128GB वैरिएंट की कीमत 79,900 रुपये, 256GB वैरिएंट की कीमत 89,900 रुपये और 512GB वैरिएंट की कीमत 1,09,900 रुपये है।
- आईफोन 16 प्लस (iPhone 16 Plus) के 128GB वैरिएंट कीमत 89,900 रुपये, 256GB वैरिएंट की कीमत 99,900 रुपये और 512GB वैरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये है।
ये भी पढ़ें- Apple iOS 18 अपडेट के लिए ये 28 iPhones तैयार
- आईफोन 16 प्रो के 128GB वैरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये, 256GB वैरिएंट की कीमत 1,29,990 रुपये, 512GB वैरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये और 1TB वैरिएंट की कीमत 1,50,900 रुपये है।
- आईफोन 16 प्रो मैक्स के 256GB वैरिएंट की कीमत 1,44,900 रुपये, 512GB वैरिएंट की कीमत 1,64,900 रुपये और 1TB वैरिएंट की कीमत 1,84,900 रुपये है।
iPhone 16 Series Availability in India
अगर आप एप्पल के ऑफलाइन स्टोर यानी एप्पल स्टोर से आईफोन 16 (iPhone 16 Series) खरीदने का सोच रहे हैं? भारत में मुंबई और दिल्ली में एप्पल का ऑफिशियल स्टोर है। आईफोन 16 सीरीज 20 सितंबर 2024 से खरीदने के लिए दिल्ली और मुंबई एप्पल स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगा। जबकि, आईफोन 16 सीरीज की प्री बुकिंग 13 सितंबर 2024 से ही शुरू कर दी जाएगी।
आईफोन 16 को लॉन्च करने के दौरान कंपनी ने बैंक कार्ड पर भी छूट दी है जिसका फायदा ग्राहक आईफोन 16 को खरीदने के दौरान उठा सकते हैं। अगर आपके पास एक्सिस बैंक, अमेरिकन एक्सप्रेस या ICICI बैंक का कार्ड है तो आपको फोन खरीदने पर 5 हजार रुपये तक की छूट का फायदा मिल सकता है। ग्राहकों एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा EMI ऑप्शन की मदद से ग्राहक आसान किस्तों के साथ आईफोन 16 ले सकेंगे।
ये भी पढ़ें- आईफोन 16 से लेकर प्रो मैक्स की क्या है कीमत? कितनी मिल रही है छूट
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
49 mins agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
21 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
23 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines