iPhone 16 Sale Date in India: एप्पल 9 सितंबर को साल का सबसे बड़ा इवेंट करने वाला है जिसमें अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इस इवेंट में कंपनी iPhone 16 सीरीज को पेश करने वाली है। टेक दिग्गज इवेंट में चार नए मॉडल पेश कर सकता है जिसमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro मैक्स शामिल हो सकता है। फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन लीक हुए महीनों बीत चुके हैं, लेकिन अब फोन की रिलीज डेट भी ऑनलाइन लीक हो गई है।
इस तारीख से खरीद सकेंगे iPhone 16
मैक्रूमर्स से मिली जानकारी से पता चलता है कि एप्पल 20 सितंबर को Apple स्टोर्स में iPhone 16 वैरिएंट जारी करने की तैयारी कर सकता है। Apple नए AirPods 4 और अपनी सबसे हालिया स्मार्टवॉच, Apple Watch Series 10, Watch SE 3 और Watch Ultra 3 को भी इस इवेंट में लॉन्च कर सकता है। हालांकि अभी इसकी जानकारी नहीं है कि ये आइटम कब से उपलब्ध होंगे।
iPhone 16 Series: संभावित कीमत
Apple Hub के अनुसार, iPhone 16 मॉडल की कीमत $799 यानी लगभग 66,300 रुपये से शुरू होने का अनुमान है, जबकि iPhone 16 Plus मॉडल की कीमत $899 यानी लगभग 74,600 रुपये से शुरू हो सकती है। प्रो वेरिएंट के बारे में, iPhone 16 Pro की बेस वैरिएंट कि कीमत $1,099 यानी लगभग 91,200 रुपये होने का अनुमान है, जबकि टॉप-टियर iPhone 16 Pro Max की कीमत $1,199 यानी लगभग 99,500 रुपये होने का अनुमान है। हालांकि भारत में इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है।
Apple के ‘इट्स ग्लोटाइम’ इवेंट में क्या कुछ रहेगा खास?
iPhone 16 सीरीज के लिए Apple का लॉन्च इवेंट “इट्स ग्लोटाइम” भारत में रात 10:30 बजे से लाइव होगा। इस इवेंट में सबसे ज्यादा फोकस iPhone 16 सीरीज पर रहेगा। साथ ही कंपनी फोन में नए डिजाइन के अलावा पहली बार AI फीचर्स को पेश करने वाली है। इस साल जून में पेश किया गया iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम iPhones को पावर देगा और इसमें कई नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स शामिल होंगी, जिन्हें फोन लॉन्च होने के बाद जारी किया जा सकता है।
मिलेगा तगड़ा प्रोसेसर
A18 बायोनिक चिपसेट iPhone 16 और iPhone 16 Plus को पावर दे सकता है, जबकि A18 प्रो प्रोसेसर प्रो वेरिएंट, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में देखने को मिल सकता है। अगर आप इन दिनों नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी ऐसी गलती भूलकर भी न करें। नई सीरीज के लॉन्च होने का वेट करें।
ये भी पढ़ें: क्यों इन यूजर्स को कहना होगा WhatsApp को अलविदा? 54 दिनों में बंद होगा App!
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
8 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
11 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines