iPhone 16 Purchased at 27000 Rupees: हाल ही में एप्पल ने अपनी नई आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च किया था जिसकी शुरुआती कीमत 79,900 रुपये और आईफोन 16 के 256 GB वेरिएंट का प्राइस 89,900 रुपये है लेकिन क्या हो अगर हम आपको कहें कि इस फोन को एक शख्स ने सिर्फ 27 हजार रुपये में खरीद लिया। जी हां, हाल ही में एक शख्स ने इंटरनेट पर इसका खुलासा किया है जिसके बाद सभी के होश उड़ गए हैं।
साथ ही शख्स ने कैसे इस ट्रिक से इतने सस्ते में आईफोन 16 खरीदा इसके बारे में भी जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर तो ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। लोग भी इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। चलिए इसके बारे में जानें…
मात्र 27 हजार में खरीद लिया नया iPhone 16
हाल ही में Reddit पर एक शख्स ने पोस्ट कर बताया कि उसने 89 हजार रुपये वाला iPhone 16 क्रेडिट कार्ड के जरिये खरीदा है। दरअसल इस शख्स ने रिवार्ड प्वाइंट का यूज करके इस फोन को खरीदा है। बता दें कि आजकल बहुत से बैंक हर खरीदारी पर कुछ रिवार्ड प्वाइंट देती हैं जिनका यूज करके आप डिस्काउंट कूपन या इसे कैश में भी रिडीम कर सकते हैं।
शख्स ने आईफोन 16 को बाय करते वक्त लगभग 62 हजार से ज्यादा के रिवार्ड प्वाइंट का इस्तेमाल किया। इससे फोन की कीमत काफी ज्यादा कम हो गई। आसान शब्दों में कहें तो सख्श ने 27 हजार रुपये कैश देकर बाकि का पेमेंट रिवार्ड प्वाइंट से ही कर दिया।
कैसे मिले इतने रिवार्ड प्वाइंट?
पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों के मन में ये सवाल चल रहा था कि आखिर उन्होंने इतने रिवार्ड प्वाइंट कहां से मिले। इसके बाद शख्स ने इसका भी खुलासा कर दिया और कहा कि उन्होंने क्रेडिट कार्ड से करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे, जिसके बदले में उन्हें 62,930 रुपये के रिवार्ड प्वाइंट मिले थे। अब इसी का यूज करके शख्स ने 27 हजार में 90 हजार का iPhone 16 खरीद लिया।
ये भी पढ़ें : Apple iPhone 17 में होगा सबसे बड़ा बदलाव, बटन हो जाएंगे गायब? देखें नई रिपोर्ट
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
8 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
9 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
11 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
13 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines