iPhone 16 Pro Max Vs iPhone 15 Pro Max: Apple हर बार की तरह इस बार भी सितंबर महीने में अपनी नई iPhone 16 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। नई सीरीज के लॉन्च होने में अभी काफी वक्त बाकी है बावजूद इसके फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ गए हैं। इस बार भी इस सीरीज के तहत चार स्मार्टफोन iPhone 16, आईफोन 16 प्लस, iPhone 16 Pro और Pro Max मॉडल लॉन्च हो सकते हैं लेकिन बहुत से लोगों के मन में ये सवाल बना हुआ है कि इस बार प्रो मैक्स मॉडल के लिए वेट किया जाए या अभी iPhone 15 Pro Max को खरीदा जाए। कंपनी इस बार प्रो मैक्स मॉडल में क्या बदलाव करेगी। आइए इसके बारे में जानते हैं…
Screen
लीक्स में कहा जा रहा है कि Apple iPhone 16 Pro Max में इस बार 6.9-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। जबकि मौजूदा आईफोन 15 प्रो मैक्स में इस बार 6.7 इंच का डिस्प्ले मिल रहा है। अगर आप बड़ी स्क्रीन वाला फोन चाहते हैं तो आपको अभी इंतजार करना चाहिए।
Design
iPhone 16 Pro Max मौजूदा मॉडल की तुलना में पतले बेजेल्स के साथ आ सकता है क्योंकि रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Apple ब्रोडर रिडक्शन स्ट्रक्चर (BRS) पेश करने की तैयारी कर रहा है।
Camera
iPhone 16 Pro Max में टेलीफोटो लेंस, बड़े कैमरा सेंसर और 48MP अल्ट्रावाइड लेंस देखने को मिल सकता है। जो फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को काफी ज्यादा बढ़ा देगा। अगर आप मोबाइल फोटोग्राफी करते हैं तो आपको इस फोन के लिए जरूर वेट करना चाहिए। इस बार कंपनी कैमरा में AI फीचर्स भी ला रही है।
ये भी पढ़ें : AC चलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बम की तरह हो सकता है ब्लास्ट
Battery
एप्पल इस बार iPhone 16 Pro Max में स्टैक्ड बैटरी टेक्नोलॉजी पेश कर सकता है। इससे स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। लीक्स में यह भी कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन में 4,676mAh की बैटरी हो सकती है।
New Capture Button
हाल ही में सामने आई एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी भी खबरें हैं कि iPhone 16 Pro Max में एक एक्स्ट्रा ‘कैप्चर बटन’ भी देखने को मिल सकता है। यह बटन फोन की फोटोग्राफी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा।
Processor
गेमिंग के दीवानों के लिए तो अपकमिंग आईफोन सबसे जबरदस्त होने वाला है क्योंकि iPhone 16 Pro Max में इस बार A18 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है। जो लाइनअप में सबसे दमदार फोन होने वाला है। iPhone 16 Pro Max में नए AI फीचर्स के साथ नया थर्मल डिजाइन देखने को मिलने वाला है जो फोन को ठंडा रखेगा।
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
47 mins agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
20 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
23 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines