iPhone 16 Pro Max New Leaks: Apple iPhone 16 सीरीज को इस साल के अंत में रिलीज कर सकता है। लॉन्च से पहले फोन के बारे में लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। डिस्प्ले से लेकर बैटरी तक, कैमरा और प्रोसेसर के बारे में काफी कुछ सामने आ गया है। iPhone 2024 फ्लैगशिप में क्या कुछ बदलाव होंगे इसके बारे में भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं। वहीं अब हालिया लीक्स में फोन का डिजाइन भी सामने आ गया है जिसमें कहा जा रहा है कि नए iPhone 16 Pro Max का साइज iPhone 15 Pro Max से बड़ा होगा।
लीकस्टर ने शेयर की तीन तस्वीरें
टेक लीकस्टर डेनियल ने iPhone 16 Pro Max की तस्वीरें शेयर की हैं और इसकी तुलना iPhone 15 Pro Max से की है। लीकस्टर ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों हैंडसेट के डिस्प्ले, बैक पैनल और Edges देखने को मिल रहे हैं। आईफोन 16 प्रो मैक्स में 6.9 इंच का डिस्प्ले होगा, जिसका मतलब है कि स्क्रीन पिछले मॉडल की तुलना में 0.2 मिमी बड़ी होगी।
दोनों में अंतर काफी कम
हालांकि तस्वीरों में ये अंतर काफी कम लग रहा है, पर आपको बता दें कि ये एक तरह के डमी यूनिट हैं जिसमें एक्चुअल स्क्रीन साइज या डिस्प्ले रिजाल्यूशन का सही से पता नहीं चलता। तस्वीरों को देखकर, लग रहा है कि आगामी iPhone 16 Pro Max मॉडल की बॉडी टाइटेनियम से बनी होगी, जैसा कि iPhone 15 Pro Max के लिए थी। लीक्स में यह भी कहा जा रहा है कि iPhone 16 सीरीज में अलग कैमरा प्लेसमेंट देखने को मिलेगा। हालांकि, इन तस्वीरों में अपकमिंग प्रो मैक्स मॉडल iPhone 15 Po Max जैसा ही लग रहा है।
iPhone 16 सीरीज के फीचर्स
Apple iPhone 16 लाइनअप के लिए नए A-सीरीज चिप्स पेश करेगा, जो लेटेस्ट N3E 3-नैनोमीटर नोड पर बने होंगे। iPhone 16 और iPhone 16 Pro में अलग-अलग चिप्स का यूज किया जा सकता है, हाई-एंड चिप सिर्फ प्रो मॉडल तक सीमित हो सकती है। एक्शन बटन, जो कि iPhone 15 Pro मॉडल तक सीमित था, सभी iPhone 16 मॉडल में भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, एक नया “कैप्चर बटन” भी आ सकता है जिसका यूज फोटो और वीडियो लेने के लिए किया जा सकेगा। कैप्चर बटन डिजिटल कैमरे के शटर बटन की तरह काम करेगा।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 hr agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
3 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
6 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
8 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines