हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

iPhone 16 Pro Max: एप्पल लवर्स की होने वाली है मौज! पूरा दिन दौड़ेगा नया आईफोन      

iPhone 16 Pro Max New Leaks: एप्पल जल्द ही अपने नए आईफोन लॉन्च करने वाला है जिससे जुड़े लीक्स लगातार सामने आ रहे हैं। हालिया रिपोर्ट में अब कहा गया है कि बैटरी और ओवरहीटिंग से जुड़ी समस्या को खत्म करने के लिए कंपनी खास तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
iPhone 16 Pro Max New Leaks

iPhone 16 Pro Max New Leaks: एप्पल सितंबर महीने में अपनी नई iPhone 16 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। हर साल की तरह इस साल भी सभी इस फ्लैगशिप सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तक फोन से जुड़े कई लीक्स सामने आ चुके हैं लेकिन हाल ही में मिंग-ची कुओ की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि कंपनी इस बार फोन में सबसे बेहतर बैटरी को पेश कर सकती है जिससे आप फोन को पूरा दिन यूज कर पाएंगे।

WWDC इवेंट

दूसरी तरफ जून में WWDC इवेंट भी होने जा रहा है जहां कंपनी iOS का नया अपडेट, नए AI Features और कई नए हार्डवेयर डेवलपमेंट को पेश कर सकती है। इस इवेंट के दौरान भी कंपनी बैटरी से जुड़े अपडेट भी दे सकती है। यह इवेंट इस बार 10 से 14 जून के बीच होगा। अब कई लीक्स में कहा जा रहा है कि iPhone 16 Pro Max में मौजूदा iPhone लाइनअप की तुलना में एक नई बैटरी मिलेगी। जो सभी मॉडल्स को पीछे छोड़ देगी।

iPhone 16 Pro Max: बेहतर बैटरी लाइफ

TF इंटरनेशनल एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के अनुसार, अगर बैटरी में कंपनी सही में बदलाव कर रही है तो आईफोन 16 प्रो मैक्स में सबसे बेहतर और लंबी बैटरी लाइफ मिलगी लेकिन अगर Apple बैटरी में बदलाव नहीं करता तो हो सकता है कि इसमें पिछले वेरिएंट के समान बैटरी लाइफ देखने को मिले। हालांकि नए लीक्स से संकेत मिलते हैं कि इस बार बड़ी बैटरी के साथ कंपनी फोन के कूलिंग सिस्टम में भी बदलाव कर सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : 5,700mAh की बैटरी के साथ आ रहा है Vivo का पहला फोल्डेबल फोन, Flipkart पर हुआ लिस्ट

ओवरहीटिंग से भी मिलेगा छुटकारा

इस साल iPhone 15 सीरीज के सभी वेरिएंट के साथ ओवरहीटिंग एक बड़ी समस्या रही है। हालांकि, इस बार Apple इस समस्या को खत्म करने के लिए खास तैयारी कर रहा है। कुओ ने बताया कि बैटरी लाइफ में सुधार और बैटरी सेल्स की डेंसिटी को कंट्रोल करके कंपनी फोन को ठंडा रखेगी। बैटरी को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए, Apple पहली बार थर्मल स्टेनलेस स्टील बैटरी केस का भी यूज कर सकता है। हाल ही में Apple के एक पेटेंट में भी इसका संकेत दिया है।

विज्ञापन

iPhone 16 Pro Max में मिलेगी बड़ी स्क्रीन

iPhone 16 Pro Max से जुड़ा एक और लीक भी सामने आया है जिसमें कहा गया है कि कंपनी इस बार स्क्रीन साइज में भी बदलाव करने जा रही है। आईफोन 16 प्रो मैक्स में इस बार 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका मतलब है कि स्क्रीन अपने पिछले मॉडल की तुलना में 0.2 मिमी बड़ा होने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola