iPhone 16 Series का लॉन्च अभी काफी दूर है लेकिन अभी से फोन के फीचर्स और डिजाइन ऑनलाइन सामने आने शुरू हो गए हैं। ये सीरीज इस साल के अंत में सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। हैंडसेट के बारे में पिछली लीक रिपोर्ट में फोन के कई फीचर्स और डिजाइन सामने आये थे । अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि iPhone 16 Pro में फोटोग्राफी के लिए एक स्पेशल बटन मिलेगा। इस फोन के CAD रेंडर लीक हो गए हैं।
चार फोन होंगे लॉन्च
रेंडरर्स हैंडसेट के संभावित डिजाइन को दिखाते हैं। आगामी iPhone 16 लाइनअप में iPhone 16, iPhone 16 Plus और iPhone 16 Pro Max शामिल होने की संभावना है। ये सभी स्मार्टफोन iPhone 15 सीरीज के अपग्रेड होंगे जिसे Apple ने सितंबर 2023 में पेश किया था।
ये भी पढ़ें : OnePlus Nord 4 की जल्द होगी भारत में एंट्री! लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक
रिपोर्ट में हुआ खुलासा
91Mobiles की एक रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 16 Pro हैंडसेट के दाहिने किनारे पर एक नया बटन देखा गया है, जो पावर बटन के नीचे रखा गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह कैप्चर बटन है जिसमें कैपेसिटिव टच होगा और यह फोटो या वीडियो कैप्चर ट्रिगर की तरह काम करेगा। बटन यूजर्स को फोकस और ज़ूम एडजस्ट करने में भी मदद करेगा।
मिलेगी बड़ी डिस्प्ले
इसके अलावा रिपोर्ट में ऐसा भी कहा जा रहा है कि iPhone 16 Pro का एक्शन बटन पिछले iPhone 15 Pro के मुकाबले साइज में बड़ा हो होगा। रिपोर्ट बताती है कि हैंडसेट का साइज 149.6 मिमी x 71.4 मिमी x 8.4 मिमी होने की संभावना है, जो पुराने मॉडल से बड़ा होने वाला है। इसमें पतले बेजेल्स के साथ 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलने की संभावना है।
कैसा होगा कैमरा मॉड्यूल डिजाइन?
हालांकि iPhone 16 Pro का रियर कैमरा मॉड्यूल डिजाइन iPhone 15 Pro के समान होने वाला है। इसके अलावा लीक हुए रेंडर में, मॉड्यूल में तीन कैमरा सेंसर दिख रहे हैं, एक LiDAR मॉड्यूल, एक माइक्रोफोन और एक फ्लैश यूनिट को भी देखा गया है। फोन में 5x टेट्रा प्रिज्म टेलीफोटो कैमरा और 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होने की भी उम्मीद है। साथ ही ये स्मार्टफोन 3,355mAh की बड़ी बैटरी से लैस है।
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
7 mins agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
3 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
5 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines