iPhone 16 Pro Discount Offer: पिछले साल एप्पल ने अपने सबसे बड़े इवेंट के दौरान अपनी लेटेस्ट आईफोन 16 सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज के तहत कंपनी ने हर बार की तरह ही 4 डिवाइस लॉन्च किए थे, इनमें iPhone 16, Plus, Pro और प्रो मैक्स मॉडल शामिल है। रेगुलर मॉडल की कीमत जहां 80 लगभग हजार रुपये से शुरू होती है जबकि सबसे महंगे iPhone 16 Pro Max मॉडल की कीमत 1,44,900 रुपये है। हालांकि जो लोग प्रो लेवल का मजा लेना चाहते हैं उनके लिए iPhone 16 Pro भी एक जबरदस्त ऑप्शन है। इस वक्त सीरीज के इस मॉडल पर विजय सेल्स सबसे ज्यादा छूट दे रहा है जहां से आप इसे बैंक ऑफर के साथ 17 हजार रुपये तक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। चलिए इस डील के बारे में जानें…
iPhone 16 Pro पर डिस्काउंट ऑफर
विजय सेल पर इस वक्त iPhone 16 Pro बिना किसी ऑफर के 1,12,900 रुपये में मिल रहा है। यानी आप डिवाइस पर फ्लैट 7 हजार की छूट ले सकते हैं क्योंकि फोन का लॉन्च प्राइस 1,19,900 रुपये है। हालांकि फ्लिपकार्ट भी iPhone 16 Pro पर इसी तरह का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है लेकिन वहां आपको इतने अच्छे बैंक ऑफर नहीं मिलते जितने बेहतर ऑफर विजय सेल्स दे रहा है।
iPhone 16 Pro पर बैंक डिस्काउंट
फोन पर ICICI Bank Credit Card और SBI Bank Credit Card के साथ 3 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि HDFC Bank Credit/Debit Card EMI ऑप्शन के साथ फोन पर 4500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है जिससे फोन की कीमत और भी कम हो जाती है। IDFC First Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ तो फोन पर महा डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है जहां से आप 10 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। अगर दोनों ऑफर्स को जोड़ दें तो आप डिवाइस पर 17 हजार रुपये तक बचा सकते हैं।
iPhone 16 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
iPhone 16 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल रहा है जो डॉल्बी विजन सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस बार फोन में खास कैमरा कंट्रोल बटन भी मिलता है जो फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है। अगर आप बहुत ज्यादा फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करना पसंद करते हैं तो कैमरा एडजस्ट करने में ये बटन बहुत काम आता है। यही नहीं इस डिवाइस में ग्रेड 5 टाइटेनियम फ्रेम मिल रहा है।
पावरफुल चिपसेट, शानदार कैमरा
iPhone 16 प्रो में इस बार एप्पल का 3nm बेस्ड A18 Pro चिपसेट दिया गया है जो गेमिंग के दीवानों के लिए तो एक दम बेस्ट है। डिवाइस में इस बार मामूली बैटरी अपग्रेड भी मिल रहा है। डिवाइस में 3367 mAh की बैटरी है जो 24 घंटे का बैटरी बैकअप देती है। डिवाइस में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 12MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का कैमरा है।
ये भी पढ़ें : Jio के 3 ज्यादा बेनिफिट्स वाले सस्ते प्लान्स, भर-भर के मिल रहा डेटा और इतना कुछ
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines