iPhone 16 Series Price Drop: फ्लिपकार्ट पर इन दिनों रिपब्लिक डे सेल चल रही है, जिसे कंपनी ने मोन्यूमेंटल सेल नाम दिया है। ये सेल इस बार 19 जनवरी तक चलेगी। इस सेल में iPhone 16 सीरीज पर भारी डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। iPhone 16 (128GB) अब सिर्फ 67,999 रुपये में उपलब्ध है, जो इसकी लॉन्च प्राइस 79,999 रुपये से कम है। यानी फोन पर 12,000 रुपये की छूट मिल रही है। ग्राहक HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट भी ले सकते हैं, जो डिवाइस खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए ऑफर को और भी जबरदस्त बनाता है।
iPhone 16 Pro और Pro Max पर बड़ी छूट
iPhone 16 Pro की कीमत अब 1,12,900 रुपये हो गई है, जो इसकी लॉन्च प्राइस 1,19,900 रुपये से 7,000 रुपये सस्ता है। बता दें कि यह कम कीमत सिर्फ वाइट कलर वेरिएंट पर मिल रही है, जबकि अन्य कलर वैरिएंट की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा, ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए 5,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट ले सकते हैं, जिससे लास्ट प्राइस और कम हो जाएगा। सीरीज के सबसे महंगे मॉडल iPhone 16 Pro Max की कीमत भी अब 1,37,900 रुपये हो गई है, जो 1,44,900 रुपये में आता है, बेस वेरिएंट पर 7,000 रुपये की छूट मिल रही है।
iPhone 17 का वेट करें या खरीद लें
iPhone 16 खरीदने का ये परफेक्ट टाइम है, क्योंकि Apple इस साल सितंबर में iPhone 17 लॉन्च करेगा। लीक्स के अनुसार iPhone 17 सीरीज में अपने पिछले मॉडल iPhone 16 की तुलना में कई अपग्रेड आने की उम्मीद है। सबसे बड़ा अपग्रेड चिपसेट में हो सकता है जहां नई A19 बायोनिक चिप हो सकती है। इससे मल्टीटास्किंग और बेहतर स्पीड मिलेगी। डिजाइन के लिहाज से, iPhone 17 में पतले बेजल होंगे। इतना ही नहीं इस बार नए डिवाइस में हाई रिफ्रेश रेट होगा।
USB-C पोर्ट में बदलाव
इतना ही नहीं इस बार एक और बड़ा अपग्रेड फास्ट चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए USB-C पोर्ट में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा, iPhone 17 में अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी भी मिल सकता है, जो ज्यादा इमर्सिव और फ्यूचरिस्टिक एक्सपीरियंस देगा। कुल मिलाकर, iPhone 17 में iPhone 16 की तुलना में बड़े अपग्रेड होने की संभावना है। लीक्स से पता चलता है कि इसमें Apple इंटेलिजेंस अपडेट, एक बेहतर कैमरा सिस्टम, एक नया डिजाइन होगा।
ये भी पढ़ें : Sim Card खरीदने के नियमों में बदलाव; PMO ने जारी की नई एडवाइजरी
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
5 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
8 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
9 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
10 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
12 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines