iPhone 16 Price Drop: एप्पल की आईफोन 17 सीरीज भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है। सितंबर में आईफोन 17 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में उतारा जा सकता है। हालांकि, इससे पहले मौजूदा मॉडल की कीमत पर छूट देखने को मिल सकती है। आईफोन 16 की कीमत में भारी गिरावट देखी गई है। विभिन्न ऑफर्स के जरिए बेहद सस्ते में आईफोन 16 को आप अपने नाम कर सकते हैं। इसके अलावा EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है जिससे नया आईफोन हर महीने की आसान किस्त के साथ आपका हो सकता है। आइए आईफोन 16 की कीमत पर मिल रही छूट के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Apple iPhone 16 Key Specs
- डिस्प्ले:- 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले
- रियर कैमरा:- 48MP + 12MP
- फ्रंट कैमरा:- 12MP
- प्रोसेसर:- A18 चिप, 6 कोर प्रोसेसर
iPhone 16 Price Discount
आईफोन 16 की कीमत पर 12 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। 128GB वेरिएंट को डिस्काउंट के बाद काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। आईफोन 16 का 128 जीबी वेरिएंट 9901 रुपये की छूट के साथ लिस्टेड है। फ्लिपकार्ट पर इसे 79,900 रुपये की जगह 69,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
Apple iPhone 16 Bank Discounts
बैंक डिस्काउंट के जरिए आईफोन 16 की कीमत पर अधिक छूट हासिल कर सकते हैं। Axis Bank के कार्ड से यूपीआई पेमेंट करने पर 500 रुपये तक का कैशबैक हासिल कर सकते हैं। 5 प्रतिशत तक कैशबैक हासिल करने के लिए फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड का यूज कर सकते हैं। इसके अलावा EMI ऑप्शन भी है जिससे आसान किस्त के साथ आईफोन 16 ले सकते हैं।
ऐसे मिलेगा 45,150 रुपये तक का डिस्काउंट
सबसे ज्यादा छूट पाने के लिए आपके पास कोई ऐसा फोन होना चाहिए जिसे आप एक्सचेंज कर सकें। आईफोन 16 पर 45,150 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर का फायदा तभी पूरा-पूरा मिल पाता है जब एक्सचेंज किए जा रहे फोन की कंडीशन अच्छी हो और लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में उसका नाम आता हो। अगर टर्म्स एंड कंडीशन के तहत आपका एक्सचेंज फोन आ जाता है तो आईफोन 16 की खरीद पर 45,150 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Apple iPhone 15 के गिरे दाम, यहां से सस्ते में खरीदने का मौका; जानें ऑफर्स
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
11 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
14 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
15 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
17 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines