iPhone 16 Price Comparison in different Countries: नया Apple iPhone 16 आ गया है और बहुत से लोग नए आईफोन में अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या आपको इसे भारत से खरीदना चाहिए या विदेश से? अक्सर ऐसा सुनने को मिलता है कि विदेशों में आईफोन का प्राइस काफी कम होता है लेकिन क्या ये सच है? अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो आज हम आपको बताएंगे कि किस कंट्री में iPhone 16 का प्राइस क्या है। साथ ही यह भी बताएंगे कि आपको इसे भारत से ही क्यों खरीदना चाहिए।
पहले जान लें Price कंपैरिजन: कहां कितना प्राइस?
भारत में iPhone 16 की कीमत
भारत में iPhone 16 का प्राइस 79,900 रुपये है जबकि iPhone 16 Plus की कीमत 89,900 रुपये है।
अमेरिका में iPhone 16 की कीमत
अमेरिका में iPhone 16 का प्राइस लगभग 75,000 रुपये है जबकि iPhone 16 Plus की कीमत लगभग 84,000 रुपये है जिसमें टेक्स भी शामिल है।
दुबई में iPhone 16 की कीमत
दुबई में iPhone 16 का प्राइस लगभग 82,000 रुपये है जबकि iPhone 16 Plus की कीमत लगभग 92,000 रुपये है।
सिंगापुर में iPhone 16 की कीमत
सिंगापुर में iPhone 16 का प्राइस लगभग लगभग 84,000 रुपये है जबकि iPhone 16 Plus की कीमत लगभग 90,000 रुपये है।
विदेश से iPhone 16 खरीदना फायदेमंद?
अमेरिका में iPhone 16 के प्राइस को देखकर पहली नजर में, विदेश से iPhone खरीदना सस्ता लग सकता है, लेकिन ये भी कोई ज्यादा बड़ा डिस्काउंट नहीं है। इतना डिस्काउंट तो आप भारत में बैंक कार्ड ऑफर्स के जरिए भी ले सकते हैं। ऑफिशियल प्राइस को देखते हुए विदेश से iPhone 16 खरीदना फायदेमंद नहीं लगता। हालांकि, विदेश की लोकल शॉप्स से आप ज्यादा डिस्काउंट ले सकते हैं।
भारत से खरीदना ज्यादा फायदेमंद
अमेरिका में टैक्स अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होता है। जब आप भारत में iPhone खरीदते हैं तो कीमत में टैक्स शामिल होता है। इसलिए, अमेरिका से खरीदने पर आपको एक्स्ट्रा टैक्स देना पड़ेगा। भारत में कई बैंक iPhone खरीदने पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट देते हैं। इससे आपकी कुल लागत कम हो सकती है।
अगर आप विदेश से iPhone मंगवाते हैं तो आपको कस्टम ड्यूटी देनी पड़ सकती है, जो आपके कुल खर्च को बढ़ा देगी। अमेरिका से खरीदे गए iPhone किसी खास कैरियर के लिए लॉक हो सकते हैं। इसे अनलॉक करने के लिए एक्स्ट्रा पैसे देने पड़ सकते हैं। विदेश से iPhone खरीदने पर आपको कुछ रुपये बचाने की उम्मीद है, लेकिन इससे जुड़े कई जोखिम और परेशानियां भी हैं।
जबकि भारत में खरीदने से आपको वारंटी, आसान सर्विसिंग और बैंक ऑफर्स जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं। इसलिए, अगर आप iPhone 16 खरीदने की सोच रहे हैं, तो भारत में ही खरीदना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
4 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
6 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
9 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
10 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines