iPhone 16 Plus Review: एप्पल का नया iPhone 16 Plus इस समय अपने डिजाइन और फीचर्स की वजह से खूब चर्चा में है। इस फ़ोन के डिजाइन में ना सिर्फ नयापन है बल्कि इसका फील भी बेहद प्रीमियम है। फोन में एक नया कंट्रोल बटन मिलेगा जिसे टास्क के लिए कस्टमाइज भी किया जा सकेगा। iPhone 16 Plus के साथ A18 बायोनिक चिपसेट मिलेगा जो इसमें पहले तुलना में बेहतर है। इसके अलावा इस फोन में काफी कुछ है जो यूजर्स को पसंद आएगा।
कीमत और उपलब्धता
iPhone 16 Plus में आपको 3 स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं। इसके 128GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये (MRP) है, जबकि 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,900 रुपये (MRP) है और 512GB वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये (MRP) है, इस फ़ोन को ऑनलाइन और ऑफ लाइन स्टोर्स से आप खरीद सकते हैं इस फ़ोन पर कुछ अच्छे ऑफर्स भी चल रहे हैं। फोन को आप 128GB और 256GB स्टोरेज में भी खरीद सकते हैं। बॉक्स में डिवाइस के साथ एक Type-C चार्जर केबल मिलती है।
डिजाइन और डिस्प्ले
Apple ने iPhone 16 Plus के डिजाइन में इस नयापन देने की कोशिश की है। फ़ोन के रियर में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। और इस बार कैमरे कैमरा मॉडल में लेंस को डायगोनेली के बजाय वर्टिकली रखा गया है। इस स्मार्टफोन में ग्लास और एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है। इस फोन का वजन 199 ग्राम है और यह हैवी फील नहीं देता IP68 रेटेड यह फ़ोन स्प्लैश, पानी और डस्ट से सुरक्षित रहता है।
कंपनी का दावा है कि 30 मिनट तक यह 6 मीटर गहरे पानी में रह सकता है। साथ ही एक नया कैमरा कंट्रोल बटन दिया गया है और विजुअल इंटेलिजेंस फीचर भी है जो कि कैमरे के लिए है। iPhone 16 Plus में आपको 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिल रही है जोकि एक OLED डिस्प्ले है जिसका पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है। डिस्प्ले पर सिरेमिक शील्ड की प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है, डिस्प्ले स्मूथ और ब्राइट है। डिजाइन के मामले में यह फोन प्रीमियम और डिस्प्ले के मामले में स्मूथ है।
कैमरा
iPhone 16 Plus में एडवांस डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें एक लेंस 48 मेगापिक्सल का और दूसरा 12 मेगापिक्सल का है। कैमरे का अपर्चर f/1.6 है जिसकी वजह से लो लाइट फोटोग्राफी भी काफी बेहतर मिलती है। कैमरे से आप 24 मेगापिक्सल और 48 मेगापिक्सल में एचडी तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं। इस फोन में फोन के साथ 4x ऑप्टिकल जूम और 10x डिजिटल जूम मिलता है। इस फोन के साथ नया कैमरा कंट्रोल बटन दिया गया है जो सफायर क्रिस्टल ग्लास का है और मेटल फ्रेम में इसे फिट किया गया है।
इस फोन के कैमरे से 4K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा मिलती है। फोन में 12MP मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है जिसका अपर्चर ƒ/1.9 है। एपल ने इस फोन के कैमरे पर काफी शनदार काम किया है जो फोटोग्राफी और वीडियो शूट करते समय आप फील कर सकते हैं। कैमरे के साथ कई सारे फिल्टर मिलते हैं जिन्हें आप कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
इसका ज़ूम निराश नहीं करता। इस फ़ोन से मैक्रो फोटोग्राफी भी कर सकते है। साथ ही दूर के फोटो को डेप्थ कैमरा विद ऑटोफोकस कर सकते हैं। iPhone 16 Plus के कैमरे से आप काफी शानदार फोटोग्राफी और वीडियो शूट कर सकते हैं।
परफॉर्मेंस
iPhone 16 Plus में A18 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ iOS 18 भी है। दोनों फोन के साथ AI का सपोर्ट मिलता है। A18 प्रोसेसर एक्स्ट्रा रैम ऑफर करता है और यह A16 के मुकाबले फास्ट है। डेली यूज और मल्टीटास्किंग के दौरान फोन निराश होने का मौका नहीं देता। हैवी यूज़ के बाद भी यह हीट नही होता। फ़ोन में लगी बैटरी फुल चार्ज के बाद एक दिन आराम से निकाल देती है। कंटेंट क्रिएटर्स की यह पहली पसंद बन सकता है।
ये भी पढ़ें : Amazon दे रहा है आधी कीमत पर 32 इंच Smart TV, नए साल से पहले लपक लो डील
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
19 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
21 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
23 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines