छूट न जाए मौका! iPhone 16 Plus पर जबरदस्त डिस्काउंट, यहां 24 हजार रुपये सस्ता मिल रहा फोन

iPhone 16 Plus पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. ये फोन अब 24 हजार रुपये सस्ता मिल है. बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस मिलाकर इसकी कीमत और गिर सकती है. आइए जानते हैं कहा मिल रहा ये ऑफर.

iphone 16 plus price drop

iPhone 16 Plus अब सस्ते में खरीदने का मौका.(Photo-UNsplash)

विज्ञापन

iPhone 16 Plus Price Drop: अगर आप Apple की फेस्टिव सेल में iPhone खरीदने से चूक गए थे, तो अब JioMart आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है. कंपनी ने iPhone 16 Plus पर बड़ा डिस्काउंट दिया है. जिसकी असली कीमत 89,900 रुपये थी, वही फोन अब 65,990 रुपये में मिल रहा है. यानी आपको लगभग 23,910 की सीधी बचत हो रही है. इसके अलावा अगर आप SBI के को-ब्रांडेड Platinum क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजेक्शन करते हैं, तो 5% कैशबैक यानी 1,000 तक का अतिरिक्त फायदा भी मिल सकता है. इससे फोन की कीमत घटकर 64,990 तक आ जाती है. साथ ही, पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर और भी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जो फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगा.

Apple Store से भी सस्ता JioMart वाला दाम

Apple ने iPhone 17 सीरीज लॉन्च करते वक्त iPhone 16 लाइनअप की कीमतें कुछ कम की थीं, लेकिन फिर भी JioMart का यह ऑफर आधिकारिक स्टोर की तुलना में कहीं ज्यादा आकर्षक है. Apple की वेबसाइट पर iPhone 16 Plus की नई कीमत 79,900 है, जबकि JioMart पर वही फोन 65,990 में मिल रहा है. यानी यह साल का अब तक का सबसे बड़ा iPhone डील कहा जा सकता है.

विज्ञापन

डिस्प्ले और डिजाइन

iPhone 16 Plus में 6.7 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो Ceramic Shield ग्लास से प्रोटेक्टेड है. यह डिस्प्ले न सिर्फ ब्राइट और शार्प है, बल्कि आउटडोर यूज़ के दौरान भी बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है. फोन का बॉडी एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ आता है और इसे IP68 रेटिंग मिली है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित है. कलर ऑप्शन में ब्लैक, व्हाइट, पिंक, टील और अल्ट्रामरीन शामिल हैं.

Apple A18 चिप से लैस

फोन में Apple का लेटेस्ट A18 चिप दिया गया है, जिसमें 6-कोर CPU और 5-कोर GPU है. यह चिप खासतौर पर iOS 18 में आने वाले Apple Intelligence (AI) फीचर्स को स्मूद तरीके से चलाने के लिए डिजाइन की गई है. इसमें 16-कोर Neural Engine भी मौजूद है, जो मशीन लर्निंग और AI से जुड़े कामों को बेहद तेजी से प्रोसेस करता है.

कैमरा और फोटोग्राफी फीचर्स

iPhone 16 Plus में 48 मेगापिक्सल का Main Fusion कैमरा दिया गया है, जो OIS (Optical Image Stabilization) सपोर्ट करता है. इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जो मैक्रो फोटोग्राफी और लो-लाइट शॉट्स के लिए बेहतर है. नया Camera Control बटन यूजर्स को सीधे कैमरा फंक्शन जैसे ज़ूम और फोटो कैप्चर का टैक्टाइल कंट्रोल देता है. फोन से 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी टेलीफोटो ज़ूम भी किया जा सकता है.

विज्ञापन

बैटरी और स्टोरेज

Apple ने इस फोन में लंबी बैटरी लाइफ दी है. कंपनी के मुताबिक, iPhone 16 Plus पर यूजर्स 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक कर सकते हैं. स्टोरेज के मामले में भी यह फोन 128GB से लेकर 512GB तक के विकल्पों में उपलब्ध है.

प्रीमियम फीचर्स के साथ शानदार डील

अगर आप नया iPhone लेने की सोच रहे हैं, तो यह ऑफर मिस करना मुश्किल होगा. लगभग 24,000 की छूट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के साथ iPhone 16 Plus को JioMart से खरीदना एक स्मार्ट डील साबित हो सकती है. बड़े डिस्प्ले, पावरफुल चिप और एडवांस कैमरा सिस्टम के साथ यह फोन प्रीमियम एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

JioMart पर iPhone 16 Plus की कीमत कितनी है

JioMart पर iPhone 16 Plus (128GB) मॉडल की कीमत 65,990 रुपये है. बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के साथ यह कीमत घटकर लगभग 64,990 रुपये तक पहुंच सकती है.

क्या iPhone 16 Plus पर कोई बैंक ऑफर भी मिल रहा है?

हां, अगर आप SBI को-ब्रांडेड Platinum क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदते हैं तो 5% तक का कैशबैक (अधिकतम 1,000 रुपये) मिल सकता है.

विज्ञापन

JioMart का यह ऑफर कब तक मान्य रहेगा?

कंपनी ने ऑफर की अंतिम तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है. बेहतर होगा कि आप जल्द खरीदारी करें.

क्या iPhone 16 Plus वॉटर रेसिस्टेंट है?

हां, यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करता है.

विज्ञापन

क्या यह ऑफर ऑफलाइन स्टोर्स पर भी मिलेगा?

नहीं, यह डिस्काउंट फिलहाल सिर्फ JioMart की ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ