iPhone 16 Plus Discount Offer: क्या आप भी काफी वक्त से iPhone पर एक अच्छी डील ढूंढ रहे हैं? और आपने फ्लिपकार्ट की होली सेल मिस कर दी है तो चिंता न करें। अभी आप विजय सेल्स से iPhone 16 Plus को काफी सस्ते में अपना बना सकते हैं। विजय सेल्स इस लेटेस्ट iPhone पर 11,500 रुपये से ज्यादा की छूट दे रहा है, जिससे लगभग 90 हजार रुपये में लॉन्च हुआ ये आईफोन आप काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। हालांकि इसमें बैंक ऑफर भी शामिल है।
यह ऑफर विजय सेल्स की वेबसाइट पर लाइव है और iPhone 16 Plus को और भी बेस्ट प्राइस पर उपलब्ध कराता है। चाहे आप अपने मौजूदा डिवाइस को अपग्रेड कर रहे हों या पहली बार iPhone पर स्विच कर रहे हों, यह छूट आपको बड़ी बचत करने में मदद कर सकती है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि यह डील कैसे काम करती है ताकि आप डील खत्म होने से पहले ही फोन को खरीद सकें।
iPhone 16 Plus पर डिस्काउंट ऑफर
iPhone 16 Plus को भारत में 89,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। फिलहाल विजय सेल्स की वेबसाइट पर यह स्मार्टफोन 82,300 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है, जो एक्चुअल प्राइस से 7,600 रुपये कम है। इसके अलावा आप ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड, SBI बैंक क्रेडिट कार्ड या KOTAK बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 4,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। इस हिसाब से आप फोन पर 11 हजार रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। ऐसा ही डील अमेजन पर भी देखने को मिल रही है लेकिन वहां फोन का प्राइस थोड़ा ज्यादा है। हालांकि कीमत में ज्यादा अंतर नहीं है।
iPhone 16 Plus के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
iPhone 16 Plus में 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED पैनल देखने को मिल रहा है। यह हैंडसेट एप्पल के A18 चिपसेट से लैस है और Apple इंटेलिजेंस के सभी फीचर्स को सपोर्ट करता है। iPhone 16 Plus IP68-रेटिंग है और इसमें एल्युमीनियम फ्रेम देखने को मिल रहा है। टेक दिग्गज के अनुसार, यह डिवाइस 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है।
फोटोग्राफी के लिए जबरदस्त फोन
फोटोग्राफी के लिए iPhone 16 Plus हैंडसेट में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस देखने को मिल रहा है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। यही नहीं इस बार डिवाइस में कंपनी ने एक खास कैमरा बटन भी पेश किया है जो इसे और भी खास बना देता है। इस बटन से न सिर्फ आप फटाफट फोटो ले सकते हैं बल्कि जूम को भी इस बटन से एडजस्ट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : होली पर स्मार्टफोन भी हो गया रंगीन? तो इन तीन आसान तरीकों से हटाएं कलर
संबंधित खबरें
एक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
4 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
5 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
22 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines