iPhone 16 New Leaks: जल्द ही आईफोन 16 सीरीज लॉन्च होने की उम्मीद है। लीक्स रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एप्पल सितंबर महीने में नए आईफोन पेश कर सकता है जिसमें कई बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। डिजाइन से लेकर सॉफ्टवेयर में इस बार एप्पल सैमसंग की मुश्किलें बढ़ा सकता है। हाल ही में WWDC 2024 इवेंट के दौरान कंपनी ने अपने नए iOS 18 से पर्दा उठाया था जो इस नई सीरीज के साथ रोल आउट हो सकता है। इतना ही नहीं अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि Apple जल्द ही iPhone मॉडल पर बैटरी बदलने के प्रोसेस को और आसान बनाने वाली नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है।
लंबे वक्त तक यूज कर पाएंगे फोन
क्यूपर्टिनो कंपनी को कुछ वक्त पहले ही अपने बैटरी डिजाइन को फिर से तैयार करने के लिए कहा गया था, ताकि iPhone से बैटरी को अलग करने का प्रोसेस आसान हो सके। हालांकि Apple ने अभी तक iPhone की बैटरी में हो रहे इस बदलाव के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये आने वाले EU रेगुलेशंस को ध्यान में रखकर नए फोन को डिजाइन किया जा सकता है। दरअसल कहा जा रहा है कि जल्द ही सभी मोबाइल कंपनियों को बैटरी बदलने के प्रोसेस को आसान करने के लिए कहा जा सकता है जिससे यूजर्स फोन को लंबे वक्त तक यूज कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें : Nothing Phone 2 के धड़ाम गिरे Price, मिल रहा है 14 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट!
अभी बैटरी बदलना काफी मुश्किल
Apple iPhone पर बैटरी बदलने के लिए एक नए मेथड पर काम कर रहा है। हालांकि कंपनी के मौजूदा iPhone मॉडल्स पर बैटरी बदलना काफी मुश्किल है। अभी वाले मॉडल्स में बैटरी फ़ॉइल से ढकी होती है और चिपकने वाली पट्टियों का यूज करके एक जगह इसे सेट किया जाता है, जिसका मतलब है कि यूजर्स को हैंडसेट के चेसिस से यूनिट को बाहर निकालने के लिए किसी चिमटी का यूज करना पड़ता है। ये काफी मुश्किल प्रोसेस है जिसे अब बदलने पर बात चल रही है।
होगा ये बदलाव
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी नेक्स्ट iPhones में बैटरी को फ़ॉइल के बजाय मेटल में लपेट सकती है, जिससे नई तकनीक बैटरी को बाहर निकालने और उसे बदलने के प्रोसेस को आसान कर देगी। हालांकि इससे हैंडसेट से बैटरी निकालना तो आसान हो जाएगा, लेकिन कंपनी फिर भी अपने ग्राहकों से ऐसा न करने के लिए कह सकती है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
12 mins ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 hr agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
4 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
4 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
6 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines