iPhone 16 New Generative AI Features: iPhone 16 के इस साल सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है और इसके बारे में एक के बाद एक लीक्स सामने आ रहे हैं। इस बार बेहतर कैमरा से लेकर डिजाइन में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। iPhone 16 के अलावा, Apple इस बार AI में एंट्री लेगा। टेक दिग्गज काफी समय से AI की रेस से गायब है। भले ही Apple के CEO टिम कुक ने कंफर्म कर दिया है कि जल्द ही कंपनी AI फीचर्स पेश करेगी बावजूद इसके अभी तक कंपनी की इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वे किस तरह के AI फीचर्स पेश करेंगे।
Apple iOS 18 के साथ आएंगे AI फीचर्स
हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी WWDC के दौरान, Apple iOS 18 के लॉन्च और अपने अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट के साथ AI फीचर्स को पेश करने की तैयारी कर रहा है। मार्क गुरमन ने भी अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया है कि इस बार आईफोन में जो AI फीचर्स मिलेंगे वो लार्ज लैंग्वेज मॉडल पर काम करेंगे। खास बात यह है कि कुछ फीचर्स को यूज करने के लिए इंटरनेट की भी जरूरत नहीं होगी।
ये भी पढ़ें : Flipkart-Amazon नहीं यहां से खरीदें 1.5 टन AC आधी कीमत पर, मिस मत करना मौका!
मिलेगी बेहतर बैटरी
इससे पहले, 9to5Mac ने iOS 17.4 में Ajax नाम के एक कोड को डिवाइस में ढूंढा था, जो दिखाता है कि Apple चुपचाप AI फीचर्स को लाने पर काम कर रहा है। फोन में इस बार बैटरी को लेकर कहा जा रहा है कि iPhone 16 सीरीज में बेहतर बैटरी मिलेगी। रेगुलर मॉडल में 3,561mAh की बैटरी हो सकती है, जबकि प्लस मॉडल 4,006mAh बैटरी के साथ आ सकता है।
डिजाइन में होगा ये बदलाव
iPhone 16 लाइनअप में इस बार डिजाइन के मामले में भी बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। आईफोन के रेगुलर मॉडल में कहा जा रहा है कि इस बार इसका बैक में कैमरा डिजाइन पूरी तरह से बदल जाएगा जो काफी हद तक आपको फिर से आईफोन X की याद दिलाएगा। जबकि प्रो मॉडल पर बड़े डिस्प्ले के साथ-साथ पतले बेजेल्स देखने को मिल सकते हैं। प्रो मॉडल में हैप्टिक फीडबैक के साथ एक नया कैप्चर बटन भी होने की बात कही जा रही है, जबकि रेगुलर आईफोन 16 मॉडल इस बार एक्शन बटन के साथ आ सकता है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
12 mins ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 hr agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
4 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
4 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
6 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines