iPhone 16 New Design: जहां एक तरफ एंड्रॉइड फोन पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन पर शिफ्ट हो गए हैं। वहीं एप्पल अब तक अपने नॉच डिजाइन पर बना हुआ है। हालांकि Dynamic Island ने नॉच से काफी हद तक छुटकारा दिलाया है। बावजूद इसके ऐसा लग रहा है कि जल्द ही ये भी एक अतीत बन कर रह जाएगा। iPhone 16 में कंपनी कई बदलाव करने जा रही है। साथ ही Dynamic Island को नॉच से रिप्लेस भी किया जा सकता है।
अभी टेस्टिंग जारी
हाल ही में सामने आई एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक Apple iPhone 16 Pro को एक पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन में पेश कर सकता है। आईफोन 16 प्रो के लिए कंपनी ने इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि ये अभी तक फाइनल डिजाइन नहीं है। टिपस्टर का कहना है कि अगले साल मार्च तक इसके बारे में कुछ खुलकर कहा जा सकता है।
गौरतलब है कि एप्पल सितंबर महीने में अपने फोन लॉन्च करता है। इस साल भी, Apple ने iPhone 15 सीरीज का अनावरण सितंबर में किया था। इसके तहत कंपनी ने आईफोन 15, iPhone 15 प्लस, iPhone 15 प्रो और iPhone 15 Pro मैक्स को पेश किया।
iPhone 15 सीरीज में है डायनामिक आइलैंड
हालांकि इस बार Apple ने iPhone 15 सीरीज में डायनामिक आइलैंड डिस्प्ले देकर सबको चौंका दिया है। डायनामिक आइलैंड डिस्प्ले ने नॉच को बदल दिया। अब रेगुलर मॉडल में भी एक छोटा कटआउट मिलता है जिसमें अलर्ट और समेत कई चीजें दिखाई देती हैं।
मिलेगा बड़ा डिस्प्ले
इसके अलावा, iPhone 16 Pro और Pro Max में iPhone 15 Pro मॉडल की तुलना में बड़े डिस्प्ले मिलने की भी बात कही जा रही है। अगले iPhones के बारे में बहुत सारी लीक सामने आ रही हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी कंपनी की और से शेयर नहीं किया गया है। Apple अगले iPhone लाइनअप के लिए तैयारी कर रहा है, इसमें भी कंपनी iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro मैक्स मॉडल लॉन्च कर सकती है।
https://youtube.com/shorts/6PV47-gcnic?si=Hgzd4-ZsUBv2l5JX
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
57 mins agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
3 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
4 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
6 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines