iPhone 16: आईफोन 15 के लॉन्च होने के बाद से ही आगामी आईफोन की चर्चा शुरु हो हो गई है, जो आईफोन 16 होने वाला है। कंपनी ने आईफोन 15 को कई दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है, इसमें सबसे खास एक्शन बटन है। इसके साथ ही ऐप्पल ने आईफोन 15 को टाइप सी चार्जिंग सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा है। अब, एक लीक से पता चला है कि ऐप्पल आईफोन 16 मॉडल में एक अतिरिक्त बटन जोड़ने का प्लान बना रहा है। डिवाइस को अगले साल (2024) लॉन्च होने की उम्मीद है।
iPhone 16 में मिलेगा खास फीचर
MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार, Weibo लीकर इंस्टेंट डिजिटल के अनुसार अपकमिंग iPhone 16 सीरीज के फोन एक अतिरिक्त बटन से लैस हो सकते हैं। रिपोर्ट की माने तो Apple इस बटन को आंतरिक रूप से “कैप्चर बटन” कह रहा है, लेकिन यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में इसका उपयोग किस लिए किया जाएगा। बटन डिवाइस के दाईं ओर पावर बटन के नीचे स्थित होगा और यह मानक बटन के बजाय कैपेसिटिव बटन होगा। सूत्रों के हवाले MacRumors ने संकेत दिया है कि नया बटन सभी iPhone 16 मॉडल में मौजूद होगा। इसमें इसके iPhone 16 और iPhone 16 Plus मॉडल भी शामिल है।
रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि इंस्टेंट डिजिटल ने दावा किया है कि एक अतिरिक्त बटन मिलने की उच्च संभावना है और क्यूपर्टिनो-आधारित टेक दिग्गज भी बदलाव को समायोजित करने के लिए डिवाइस के दाईं ओर के बजाय एमएमवेव एंटीना को बाईं ओर स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है।
यह भी पढ़ेंः Students की हुई बल्ले बल्ले! अब ChatGPT से Assignment बनेगी चुटकियों में
एक्शन बटन में एक फ्लश डिजाइन होने की उम्मीद
अफवाह ये भी है कि iPhone 16 प्रो के एक्शन बटन में एक फ्लश डिजाइन होने की उम्मीद है। Apple वर्तमान मानक बटन डिजाइन से हटकर, इस बटन के लिए सॉलिड-स्टेट तकनीक में स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है।
iPhone 15 pro
ऐप्पल ने इसी साल अपने आईफोन 15 सीरीज को पेश किया है, जिसमें आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स मॉडल शामिल है। कंपनी ने प्रो मॉडल में एक्शन बटन दी है। इसके साथ ही कंपनी पहली बार अपने आईफोन को सी टाइप चार्जिंग पोर्ट सपोर्ट के साथ आता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
22 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines