iPhone 16 Leaks and Features: एप्पल ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था। अब यह सीरीज भारत समेत दुनिया के कई देशों में खरीद के लिए उपलब्ध है। हालांकि अभी भी कुछ लोग नए आईफोन को पाने के लिए इंतजार कर रहे हैं, इससे पहले ही iPhone 16 के बारे में ऑनलाइन लीक सामने आने लगे हैं। इस साल की iPhone 15 सीरीज को काफी अपग्रेड मिले हैं और ऐसा लगता है कि 2024 वर्जन में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइये जानते हैं नए मॉडल में क्या क्या रहेगा खास।
iPhone 16 लीक्स
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में अनुसार iPhone 16 मॉडल पर अब 120Hz का डिस्प्ले मिलने जा रहा है। अब तक, iPhones के रेगुलर मॉडल में 60Hz स्क्रीन मिल रही है, जिससे कुछ लोग काफी नाराज हैं क्योंकि आज ज्यादातर Android फोन हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आते हैं। हालांकि, यह सिर्फ एक शुरुआती लीक है लॉन्च तक इसमें बदलाव भी हो सकता है।
iPhone 16 Pro में 6.3-इंच का बड़ा डिस्प्ले होगा, जबकि iPhone 16 Pro Max, 6.9-इंच की स्क्रीन के साथ आ सकता है। हालांकि, रेगुलर iPhone 16 और iPhone 16 Plus के साइज में कोई बदलाब नहीं होगा। इसका मतलब यह है कि स्टैंडर्ड और प्लस क्रमशः 6.1-इंच और 6.7-इंच स्क्रीन के साथ ही लॉन्च होंगे।
कैमरा में होगा बदलाव!
इसके अलावा, रिपोर्ट्स में सामने आया है कि आगामी आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स में टेट्रा-प्रिज्म टेलीफोटो कैमरा होगा, जो आईफोन 15 प्रो मैक्स में पाए गए सेटअप को बीट करेगा। यह 3x से 5x तक ऑप्टिकल जूम बूस्ट दे सकता है, जिससे आप हाई क्वालिटी फोटो ले सकेंगे। कहा जा रहा है कि 2024 के iPhones में Apple नया चिपसेट पेश करेगा।
इंतजार करें या खरीद लें नया iPhone 15
अब आपके मन में भी ये सवाल उठने लगा होगा कि क्या हमें iPhone 16 का इंतजार करना चाहिए या अभी लेटेस्ट iPhone 15 को खरीद लेना चाहिए। तो आपको बता दें कि अभी से iPhone 16 का वेट करना एक गलत फैसला हो सकता है, क्योंकि हर साल कंपनियां कुछ न कुछ नया पेश करती रहती है। हालांकि अगर आपके पास इस वक्त पहले से एक लेटेस्ट iPhone है तो आपको iPhone 16 के लिए इंतजार करना चाहिए। आने वाले नए iPhone में सबसे बड़ा बदलाव डिस्प्ले और प्रोसेसर में होगा। अगर आप 120Hz डिस्प्ले चाहते है तो नए मॉडल्स का इंतजार कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
4 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines