iPhone 16 Leaks: Apple इस साल सितंबर में iPhone 16 सीरीज को पेश कर सकता है। लाइनअप के रेगुलर मॉडल में इस बार कई बड़े बदलाव होने की संभावना है। इनमें से एक लीक रिपोर्ट तो यहां तक दावा किया गया है कि अब कंपनी फिर से कैमरा प्लेसमेंट को बदल सकती है, iPhone 16 के लीक हुए मोबाइल केस से भी इस बात के संकेत मिल रहे हैं। इस बार नए हैंडसेट में iPhone X जैसे कैमरा प्लेसमेंट के अलावा, वेनिला मॉडल में एक एक्शन बटन और एक नया ‘कैप्चर’ बटन देखने को मिल सकता है, जो टच-सेंसिटिव हो सकता है। ये iPhone 16 पर बड़े अपग्रेड में से एक है। चलिए इस आगामी Apple फ्लैगशिप डिवाइस से जुड़े सभी लीक्स के बारे में जानते हैं।
Apple iPhone 16: होंगे ये 5 बड़े बदलाव
डिजाइन
Apple iPhone 16 के लिए एक Pill-Shaped कैमरा मॉडल फिर से ला सकता है। Apple Vision Pro के लिए रेगुलर iPhone पर स्टेबल वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा दे सकता है। बैक पैनल के अंदर, फोन में बड़ी 3,561mAh की बैटरी हो सकती है।
डिस्प्ले
मैकरूमर्स के अनुसार, रेगुलर हैंडसेट की OLED स्क्रीन बेहतर ब्राइटनेस के लिए माइक्रो-लेंस टेक्नोलॉजी का यूज कर सकती है। जबकि iPhone 16 Pro और 16 Pro Max अपने पिछले मॉडल की तुलना में पतले बॉर्डर पेश कर सकते हैं, iPhone 16 के डिस्प्ले में इस बार 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें : 200MP कैमरा वाला सस्ता फोन आज आएगा नए Look में, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
प्रोसेसर
Apple iPhone 16 के लिए A18 चिपसेट का यूज कर सकता है। हालांकि अभी ये कंफर्म नहीं है कि बेस मॉडल में Apple इंटेलिजेंस फीचर मिलेंगे या नहीं। बेहतर हीट सिंक के लिए, स्मार्टफोन में ग्रैफेन थर्मल सिस्टम हो सकता है इसका मतलब है कि फोन गर्म होने के चांस भोत कम हैं। आसान शब्दों में कहें तो फोटो को ठंडा रखने के लिए इसमें खास टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है। साथ ही, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए iPhone 16 पर RAM 6GB से 8GB तक बढ़ सकती है।
मिलेंगे नए बटन
एक्शन बटन जो अभी iPhone 15 Pro मॉडल पर उपलब्ध है जो म्यूट स्विच की जगह ले सकता है, रिपोर्ट्स का दावा है कि Apple iPhone 16 पर इसे कैमरा एक्सेस, वीडियो और फटाक से फोटो शूट करने, बेहतर जूम और फोकस कंट्रोल के लिए कैप्चर बटन ऐड कर सकता है।
वायरलेस चार्जिंग होगी बेहतर
कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि iPhone 16 में पतले मैगसेफ मैग्नेट मिलेंगे जिससे वायरलेस चार्जिंग बेहतर होगी। साथ ही बेहतर 5G कनेक्टिविटी के लिए स्नैपड्रैगन X75 मॉडेम, वाई-फाई 6E और सिरी के साथ बेहतर चैट के लिए बेहतर माइक मिल सकता है। वॉयस असिस्टेंट को iOS 18 के साथ AI-पावर्ड रिवाम्प का इंतजार है। साथ ही, iPhone 16 पर इमेज और टेक्स्ट जेनरेशन जैसे और भी Apple इंटेलिजेंस फीचर मिल सकते हैं।
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
57 mins agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
3 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
4 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
6 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines