iPhone 16 Leaks: एप्पल iPhone 16 सीरीज को सितंबर 2024 में लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज के तहत कंपनी iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को पेश कर सकती है। रेगुलर और प्लस वेरिएंट में इस बार डिजाइन में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है जो कुछ लोगों को iPhone 12 की याद दिला सकता है। डिजाइन के साथ-साथ iPhone 16 से जुड़े कई डिटेल्स भी सामने आ गए हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें…
iPhone 16 में होंगे ये अपग्रेड
MacRumors के अनुसार, Apple iPhone 16 में ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले और कम बिजली की खपत के लिए माइक्रो-लेंस तकनीक के साथ 6.1-इंच OLED स्क्रीन मिल सकता है। इस बार स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट दे सकती है। मॉडल iOS 18 में जनरेटिव AI फीचर्स के लिए A18 चिपसेट और अपग्रेडेड न्यूरल इंजन का इस्तेमाल कर सकता है।
शानदार होगा कैमरा
ये नया मॉडल एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स को सपोर्ट करेगा। iPhone 16 में 8GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिल सकती है। कैमरे की बात करें तो डिवाइस में 48MP + 12MP रियर और 12MP सेल्फी लेंस मिल सकता है।
फोन को ठंडा रखेगा खास सिस्टम
फोन में वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,561mAh की बैटरी हो सकती है। मॉडल एक बेहतर ग्राफीन थर्मल सिस्टम ला सकता है जो इसे ठंडा रखेगा। अन्य हाइलाइट्स के लिए, iPhone 16 में वाई-फाई 7, एक एक्शन बटन और एक ‘कैप्चर बटन’ हो सकता है। नया कैप्चर बटन डिवाइस पर कई तरह की फोटो/वीडियो शूटिंग एबिलिटीज को अनलॉक कर सकता है।
iPhone 16 की कीमत
रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 16 की कीमत मौजूदा रेगुलर मॉडल जितनी ही हो सकती है। iPhone 15 को भारत में सितंबर 2023 में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हमें उम्मीद है कि iPhone 16 के मामले में कीमत वही रहेगी। स्मार्टफोन 5 कलर White, Black, Pink, Blue और Green में आ सकता है।
iPhone 16 रिलीज़ की तारीख
Forbes की एक रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 16 की घोषणा की तारीख 10 सितंबर हो सकती है। डिवाइस की पहली सेल 20 सितंबर से शुरू हो सकती है। यह iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के लॉन्च की तारीख भी हो सकती है। हालांकि, Apple ने अभी तक इनमें से किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की है।
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
14 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines