News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
iPhone 16 Alternatives 3 Best Smartphones in India: क्या आपके बजट में भी आईफोन 16 नहीं आ पा रहा है? या आप आईफोन की बजाए अब एंड्रयड खरीदने का सोच रहे हैं? या फिर एंड्रॉयड फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं? अगर हां, तो बेहतरीन और दमदार स्मार्टफोन आज हम आपके लिए लेकर आ गए हैं। साल 2025 में आईफोन 16 की जगह फ्लैगशिप फोन को पसंद करने वालों के लिए कुछ ऑप्शन्स लेकर आए हैं जिन्हें आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। आईफोन 16 नहीं, तो कौन से फोन को खरीद सकते हैं? आइए जानते हैं।
वीवो एक्स200 की शुरुआती कीमत 65,999 रुपये के करीब है। इस फोन में 6.67 इंच का Full HD+ एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ है। इसमें लंबे समय तक चलने वाली 5800mAh की बैटरी है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 चिपसेट है। इसमें 50 मेगापिक्सल के साथ तीन कैमरा सेटअप है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
वनप्लस का नया फोन वनप्लस 13एस खरीदने का सोच सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है। Plus Key के साथ आने वाले इस फोन में 6.32-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2640 x 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है। इसमें 5850mAh बैटरी है जिसे सैमसंग और एप्पल के फोन से ज्यादा अच्छी बैटरी लाइफ वाला बताया जा रहा है।
आईफोन की जगह एंड्रॉइड को पसंद करने वालों के लिए सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। बेहतरीन फोटोग्राफी और प्रीमियम लवर्स के लिए गैलेक्सी S24 अल्ट्रा एक अच्छी चॉइस हो सकती है। इसकी शुरुआती कीमत 84,995 रुपये है। इस फोन में 6.8 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है। फोन में 200MP और 50MP का कैमरा है। ये फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप के साथ है।
ये भी पढ़ें- iOS 26 Features: iPhone में मिलेंगे ये 7 कमाल के फीचर्स, नए आईओएस के साथ मजा होगा डबल
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।