Best-Selling Smartphone: पिछले साल एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च हुए जिसमें सैमसंग, गूगल और एप्पल के डिवाइस शामिल थे, लेकिन क्या आप जानते हैं इतने सारे फोन्स में से जनता ने किसे सबसे ज्यादा प्यार दिया? नहीं नहीं न तो वो कोई गूगल का फोन है और न ही सैमसंग का, तो फिर कौन सा डिवाइस है जो मार्केट में लोगों की पहली पसंद बना। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
टॉप 3 में Apple का दबदबा
दरअसल, हाल ही में काउंटरपॉइंट की लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दुनिया के Best-Selling Smartphones के बारे में बताया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन मार्केट में Apple का दबदबा देखने को मिला, क्योंकि iPhone 15 2024 का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बनकर उभरा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि iPhone 15 Pro Max और iPhone 15 Pro पिछले साल दूसरे और तीसरे सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन थे।
चौथे और छठे नंबर पर सैमसंग
इसके अलावा, कुछ ही महीनों के अंदर, iPhone 16 Pro Max 2024 का पांचवा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है, जबकि चौथे और छठे नंबर पर Samsung Galaxy A15 5G और Samsung Galaxy A15 4G हैं। Apple के अलावा, टॉप 10 में सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन की लिस्ट में सैमसंग एकमात्र ब्रांड है, जिसमें Galaxy S24 Ultra सातवें स्थान पर है। कोई अन्य स्मार्टफोन ब्रांड टॉप 10 की लिस्ट में जगह नहीं बना पाया।’
iPhone 15 क्यों हुआ इतना पॉपुलर?
दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन iPhone 15 अपने पिछले मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड पेश करता है, जिसमें डायनेमिक आइलैंड के साथ ज्यादा बेहतर डिस्प्ले, USB-C पोर्ट, 48 MP का हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा और नए कलर ऑप्शन देखने को मिलते हैं।
ये है फोन के सबसे ज्यादा बिकने की वजह
2024 के एंड तक डिवाइस पर सेल के दौरान बड़े डिस्काउंट ऑफर्स भी देखने को मिले थे, जिससे Apple को iPhone 15 की ज्यादा यूनिट बेचने में मदद मिली, भले ही डिवाइस में Apple इंटेलिजेंस सपोर्ट न हो। हालांकि रिपोर्ट में बेची गई यूनिट की संख्या के बारे में नहीं बताया गया है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines