iPhone 15 Vs iPhone 14: इस वक्त Apple के सबसे पॉपुलर iPhone 15 पर फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है और खास बात यह है कि ये डिवाइस सिर्फ 4 महीने पहले ही लॉन्च हुआ था। फ्लिपकार्ट iPhone 15 पर बिना किसी बैंक ऑफर के 6,910 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है, जो उन लोगों के लिए एक बेस्ट डील है जो इस फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं। इसी तरह iPhone 14 पर भी फ्लिपकार्ट जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है। बिना किसी एक्स्ट्रा ऑफर के फोन पर 10,901 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
देखें किस पर कितना डिस्काउंट
iPhone 15 इस वक्त फ्लिपकार्ट पर 72,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्टेड है। जबकि इसका एक्चुअल प्राइस 79,900 रुपये है। ऐसे में ग्राहकों को नए आईफोन पर 6,910 रुपये की भारी छूट मिल रही है। लॉन्च के 4 महीने बाद ही इतनी कम कीमत वो भी बिना किसी ऑफर के सभी को हैरान कर रही है। वहीं एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से इसे खरीदने पर तो एक्स्ट्रा 4,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे कीमत और भी कम होकर 68,990 रुपये हो जाती है।
वीडियो से भी जानें कौन-सा खरीदें
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
दूसरी तरफ iPhone 14 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 58,999 रुपये में लिस्टेड है। डिवाइस की रिटेल कीमत 69,900 रुपये है, यानी ग्राहकों को फोन पर 10,901 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। दोनों फोन की कीमत में करीब 10 हज़ार रुपये का अंतर है। चलिए जानते हैं दोनों में कौन सा खरीदें…
कौन सा खरीदें?
अगर एक लाइन में कहा जाए तो आपको अब iPhone 14 के साथ नहीं जाना चाहिए क्योंकि इसमें iPhone 13 वाला प्रोसेसर और लगभग वही पुराने फीचर मिल रहे हैं। इसकी जगह आप अब iPhone 15 ही खरीदें, अगर पैसे बचाने ही हैं तो iPhone 13 के साथ जाना ज्यादा सही रहेगा, जो आपको ऑफलाइन मार्केट में तो काफी सस्ता मिल जाएगा। iPhone 14 में कुछ भी ऐसा नया नहीं है जिसकी वजह से आपको इसे खरीदना चाहिए। हां, अगर आप iPhone 7 या X से अपग्रेड कर रहे हैं तो आप इसके साथ जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Vi भी जल्द लॉन्च करेगा 5G Service
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
3 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
3 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
20 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
21 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 days agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines