iPhone 15 में मिला USB Type-C पोर्ट, इन 5 तरह से आपके लिए है फायदे का सौदा!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

iPhone 15 USB Type-C Port Supports: दिग्गज आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल हर साल अपने किसी न किसी नए मॉडल को लेकर चर्चाओं में रहती है। इस साल कंपनी ने अब तक के सबसे बड़े बदलाव के साथ अपना नया मॉडल पेश किया है। आईफोन 15 सीरीज को टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ लॉन्च तैयार किया गया है। इस सीरीज में शामिल सभी मॉडल में टाइप-सी चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में कहीं न कहीं आईफोन लवर्स के बीच एक अलग ही खुशी की लहर भी है। टाइप सी पोर्ट से यूजर्स की जेब पर अब भार नहीं पड़ सकेगा, कई मान्य में ये सुविधाजनक हो सकेगा। आइए आईफोन 15 के टाइप सी पोर्ट के साथ आने के 5 बड़े फायदों के बारे में बताते हैं।
इस साल एप्पल ने आईफोन 15 सीरीज, iPads, AirPods Pro 2nd gen और Macs के लिए एक जैसे केबल को पेश किया है। ऐसे में आप सिंगल केबल से सभी डिवाइस को चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।
आईफोन 15 यूजर्स के लिए एक फायदेमंद डील ये रहेगी कि उन्हें अपने फोन को चार्ज करने के लिए अलग से चार्जर नहीं लेना पड़ेगा। एंड्रॉइड और आईओएस दोनों चार्जिंग पोर्ट से आईफोन 15 को चार्ज किया जा सकेगा। इसका एक फायदा ये भी है कि आपको हर वक्त अपने आईफोन को चार्ज करने के लिए साथ में चार्जर नहीं रखना पड़ेगा।
आईफोन 15 यूजर्स सिर्फ फास्ट स्पीड के साथ चार्जिंग ही नहीं बल्कि डेटा भी ट्रांसफर कर सकेंगे। Apple का कहना है कि आईफोन 15 प्रो और प्रो मैक्स को 50 प्रतिशत तक चार्ज करने के लिए सिर्फ 30 मिनट का समय लग सकता है।
आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस यूएसबी 2.0 स्टैंडर्ड के साथ है जो 480mbps पर फास्ट स्पीड में डेटा ट्रांसफर कर सकेंगे। जबकि, इसका प्रो और प्रो मैक्स मॉडल USB 3.0 के साथ आता है जो 10 जीबीपीएस स्पीड के साथ डेटा ट्रांसफर कर सकता है।
आईफोन यूजर्स के लिए कहीं न कहीं पैसे खर्च होने की वजह उसका चार्जर और एडाप्टर रहा है। हालांकि, आईफोन 15, USB-C पोर्ट सपोर्ट के साथ है। ऐसे में आप आईफोन 15 को चार्ज करने के लिए एंड्रॉइड चार्जिंग केबल का भी यूज कर पाएंगे, जिससे कहीं न कहीं आपके पैसे की भी बचत हो सकेगी। आपको फोन को चार्ज करने के लिए अलग से कोई केबल लेनी नहीं पड़ेगी और आप अपने मौजूदा फोन का चार्ज यूज कर पाएंगे, जिससे आपकी बचत हो सकेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: