iPhone 15 Series Discount Offers: काफी वक्त से कहा जा रहा था कि नई iPhone 16 सीरीज के लॉन्च के बाद, पुराने मॉडल्स की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। लॉन्च के बाद ऐसा ही कुछ देखने को मिला, नई सीरीज के बाद iPhone 15 सीरीज की कीमतों में भारी गिरावट आई है। iPhone 15 को जहां 2023 में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब, Flipkart पर बिना किसी ऑफर के 69,900 रुपये में लिस्टेड है। देखा जाए तो फोन 10 हजार रुपये सस्ता हो गया है।
हालांकि, जल्द ही फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल आने वाली है जहां ये डिवाइस सबसे कम कीमत पर देखने को मिल सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पूरी iPhone 15 सीरीज पर छप्परफाड़ डिस्काउंट देने की तैयारी में है। एप्लिकेशन पर, एक झलक देते हुए, Flipkart ने शेयर किया है कि पूरी सीरीज पर शानदार डील मिलेगी, जिसमें iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro और 15 Pro Max शामिल है लेकिन ई-कॉमर्स दिग्गज ने अभी फोन पर कितना डिस्काउंट मिलेगा इसका खुलासा नहीं किया है।
इसके लिए आपको 23 सितंबर तक इंतजार करना होगा, जब Flipkart डिस्काउंट प्राइस का खुलासा करेगा। इस बीच, सवाल बना हुआ है कि क्या अब आपको iPhone 15 खरीदना चाहिए? चलिए इसके बारे में भी जानें…
iPhone 15 Series आपको खरीदनी चाहिए या नहीं?
यह सच है कि iPhone 15 सीरीज अब एक साल पुरानी हो गई है और हाल ही में लॉन्च की गई iPhone 16 सीरीज में iPhone 15 सीरीज की तुलना में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं लेकिन अभी भी पिछले जेनरेशन के मॉडल्स को खरीदना एक बेस्ट डील है, खासकर अगर आपके पास प्रो मॉडल के लिए बजट है। iPhone 15 Pro और Pro Max को iPhone 16 की तरह ही सभी सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे।
प्रो मॉडल्स में मिलेगा Apple इंटेलिजेंस
यही नहीं इस इन दो डिवाइस पर तो कंपनी Apple इंटेलिजेंस भी पेश करेगी। हालांकि iPhone 15 Pro और Pro Max नई सीरीज के आते ही डिस्कंटीन्यू हो चुके हैं, लेकिन यह ध्यान देने वाली बात है कि जो स्टॉक बचा है, वो अब सबसे कम कीमत पर उपलब्ध होगा।
iOS 18 का भी मिलेगा सपोर्ट
बेस मॉडल की बात करें तो iPhone 15 और 15 Plus दोनों ही iOS 18 पर ऑफर किए जाने वाले हर कस्टमाइजेशन को सपोर्ट करेंगे लेकिन इनमें Apple इंटेलिजेंस का सपोर्ट नहीं मिलेगा। जहां iPhone 16 के बेस मॉडल में नया डिजाइन है, तो वहीं Pro मॉडल 15 Pro से मिलते-जुलते ही है।
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
16 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
18 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
20 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
21 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
23 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines