iPhone 15 Release Date Price in India: क्या आप भी आईफोन यूजर हैं और बैटरी जल्दी खत्म होने वाली समस्या से परेशान रहते हैं? अगर हां, तो अब आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, आईफोन यूजर्स की फास्ट चार्जिंग ना होना और लंबे समय तक बैटरी ना चलने वाली समस्या का जल्द ही हल होने वाला है।
बताया जा रहा है कि एप्पल अपने आगामी आईफोन में फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन लेकर आ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार आगामी मॉडल में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा जो अन्य अपने मॉडल्स की तुलना में अधिक फास्ट चार्जिंग के साथ हो सकता है।
iPhone 15 में मिलेगा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
आईफोन 15 इस साल लॉन्च होने वाला एप्पल का नया मॉडल होगा। इसे लेकर पिछले काफी महीनों से अलग-अलग लीक डिटेल्स सामने आ रही है। लेटेस्ट लीक की मानें तो आईफोन 15 में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ 40W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। जबकि, आईफोन 14 में सबसे ज्यादा 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
वायरलेस चार्जिंग में भी मिलेगा अधिक सपोर्ट
एक टिप्सटर RGcloudS का कहना है कि आईफोन 15 को 40W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। साथ ही ये भी बताया कि इसके साथ 20W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा ये भी बताया कि आईफोन 15 को यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट के सपोर्ट के साथ नहीं लाया जाएगा।
Apple iPhone 15 Series में मिलेगी बड़ी बैटरी
लीक के अनुसार आईफोन 15 के सभी मॉडल में पंच-होल नॉच डिजाइन मिलेगा। साथ लंबे समय तक चलने वाली बैटरी भी दी जाएगी। आईफोन 14 के मुकाबले आईफोन 15 में 18 प्रतिशत ज्यादा बैटरी होगी। इसमें 3,877mAh की बैटरी दी जा सकती है। जबकि, आईफोन 15 प्लस में 4,912 mAh की बैटरी, आईफोन 15 प्रो में 3650 mAh की बैटरी और आईफोन 15 प्रो मैक्स में 4,852mAh की बैटरी हो सकती है। इस फोन में A16 SoC हो सकता है, जबकि प्रो मॉडल में A17 चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा।
संबंधित खबरें
जानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
54 mins agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
4 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
20 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
22 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines